लाइव न्यूज़ :

83 First Look: कपिल देव के नटराज शॉट को खेलते दिखे रणवीर सिंह, इस तारीख को पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म '83'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 11, 2019 11:55 IST

फिल्म 83 में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आ रहे हैं। कपिल के लुक की रणवीर ने अपनी फोटो शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह हमेशा से ही अलग तरह की फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। अब एक्टर एक बार फिर से एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह हमेशा से ही अलग तरह की फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। अब एक्टर एक बार फिर से एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक लंबे समय से फैंस को इंतजार था। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आ रहे हैं। कपिल के लुक की रणवीर ने अपनी फोटो शेयर की है। 

इस फोटो में वह हू ब हू कपिल देव की तरह से नजर आ रहे हैं। फोटो में रणवीर कपिल देव का फेमस नजराज शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। कहना लगता नहीं होगा कि ये शॉट खेलते हुए रणवीर एक दम परफेक्ट लग रहे हैं। साथ ही फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

इतना ही नहीं रणवीर का लुक और मेकअप भी देखने लायक है। रणवीर फिल्म में हूबहू देखने में कपिल देव लग रहे हैं। उनकी मेकअप टीम की दाद इस बात के लिए देनी तो बनती है। रणवीर के बाल और मूंछे भी कपिल देव की तरह से ही दिए गए हैं।

अपनी नई फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'नटराज शॉट #RanveerAsKapil'। इस फोटो के साथ ही खुलासा हो गया है कि ये फिल्म 10 अगस्त 2020 को पर्दे पर रिलीज की जाएगी। रणवीर के लुक की फैंस और सेलेब्स सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सभी फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फिल्म 83 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर 1983 जिसमें भारत जीता था  उस पर बनी है। इसमें कपिल देव की कप्तानी में भारत को वेस्टइंडीज से जीत हासिल हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, दिनकर शर्मा, जतिन सरना, हार्डी संधू, निशांत दहिया और पंकज त्रिपाठी हैं।  

टॅग्स :83 मूवीरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच