लाइव न्यूज़ :

रणवीर के हाथ लगा नया जैकपॉट, अब नई फिल्म में आएंगे नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 8, 2019 08:35 IST

Open in App

मोस्ट एनर्जेटिक हीरो रणवीर सिंह आजकल हर तरफ छाए हुए हैं. उनके पास फिल्मों की कतार लगी हुई है. दिसंबर में 'सिम्बा' के बाद फरवरी में 'गली ब्वॉय' जैसी हिट फिल्में देने वाले रणवीर की काफी डिमांड में चल रहे हैं. अब उनके हाथ एक जैकपॉट लगने की खबरें आ रही हैं.

यह जैकपॉट है राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म. संतोषी बॉलीवुड के एक जाने-माने डायरेक्टर हैं और वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर को एप्रोच किया था, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है

खबरों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू हो जाएगी. प्रोजेक्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ समय पहले सुनने में आया था कि राजकुमार संतोषी अपनी हिट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसमें दो हीरो होंगे.

हो सकता है कि रणवीर सिंह इसी फिल्म में एक हीरो का किरदार निभा रहे हों. सुनने में यह भी आ रहा है कि संतोषी इस फिल्म के जरिए एक टीवी एक्ट्रेस को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म को इरोज एंटरटेनमेंट के अंतर्गत प्रोड्यूस किया जाएगा.

टॅग्स :रणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल