लाइव न्यूज़ :

Nude Photoshoot: नग्न तस्वीर मामले में रणवीर सिंह को मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

By रुस्तम राणा | Updated: August 12, 2022 20:23 IST

शहर के चेंबूर पुलिस थाने के कर्मियों ने शुक्रवार को अभिनेता के आवास पर जाकर उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस दिया, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता को "जांच में शामिल होने" के लिए चेंबूर पुलिस स्टेशन बुलाया जाएगारणवीर पर एक एनजीओ की शिकायत पर दर्ज किया गया था मुकदमाएक्टर पर है नग्न तस्वीर के जरिए महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को इस महीने के अंत में मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी नग्न तस्वीरें पोस्ट करने के लिए दर्ज एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। 37 वर्षीय अभिनेता को 22 अगस्त को "जांच में शामिल होने" के लिए चेंबूर पुलिस स्टेशन बुलाया जाएगा।

शहर के चेंबूर पुलिस थाने के कर्मियों ने शुक्रवार को अभिनेता के आवास पर जाकर उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस दिया, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं। यह मामला शहर के एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की शिकायत पर दर्ज किया गया था। 

एनजीओ ने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने सामान्य रूप से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नग्न तस्वीरें पोस्ट करके उनकी शील का अपमान किया।

पिछले महीने के अंत में, एक पत्रिका के लिए अभिनेता की वायरल फोटो श्रृंखला ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। यह फोटोशूट 70 के दशक के पॉप आइकन बर्ट रेनॉल्ड्स को श्रद्धांजलि थी, जो कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका के लिए 1972 के शूट में भी न्यूड हो गए थे। 

बात करें उनके फिल्मी प्रोजक्ट की तो रणवीर सिंह की आने वाली परियोजनाओं में आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शामिल हैं। वह रोहित शेट्टी की सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा की सह-कलाकार भी होंगे।

टॅग्स :रणवीर सिंहमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच