लाइव न्यूज़ :

शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं रणवीर-दीपिका, जानें सीक्रेट वेडिंग का पूरा प्लान यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2018 12:27 IST

अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ एक और कपल स्टार है जिसकी शादी की खबरे सुर्खियों में हैं। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों भी काफी दिनों से चर्चा में हैं।

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल: अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ एक और कपल स्टार है जिसकी शादी की खबरे सुर्खियों में हैं। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों भी काफी दिनों से चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो ये कपल इस साल के अंत कर शादी के बंधन में बंध जाएगा। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भले ही अपनी लव स्टोरी को मीडिया को छिपाने की काफी कोशिश की हो लेकिन इनका प्यार किसी से छुप भी नहीं पाया है। ऐसे में अब दोनों शादी के बंधन में बंधकर एक दूसरे को होने को तैयार हैं।

कहां और कब होगी शादी

खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। दोनों के परिवार की तरफ से सितंबर से लेकर दिसंबर के बीच 4 दिन फाइनल किए गए हैं। इनकी शादी देश के बाहर किसी विदेशी धरती पर हो सकती है । इनकी शादी की डेट फिलहाल 8 दिसंबर बताई जा रही है। हालांकि अभी इस पर कोई मुहर नहीं लगी है।

कैसी होगी शादी

ये कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। खबर के अनुसार रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेसी को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं और यही वजह है कि दोनों रॉयल शादी नहीं चाहते, जिसमें बहुत ज्यादा मेहमान आएं और इसलिए दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।दोनों की शादी सीक्रेट रॉयल  होगी।शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

दोनों का रिशेप्सन 

शादी के साथ दी दोनों का रिशेप्सन भी बेहद खास होने वाला है। कहा जा रहा है कि दीपिका रणवीर के दो रिसेप्शन होंगे और इनकी प्लानिंग भी शुरु हो गई है। इनका एक रिसेप्शन मुंबई में होगा जबकि दूसरा दीपिका के होमटाउन बंगलुरु में हो सकता है।

यूं कर रहें तैयारी

दोनों ने शादी के वेडिंग प्लानर भी रख लिया है। फिलहाल दीपिका और रणवीर के परिवार ने दोनों की शादी की तैयारी शुरू कर दी है और दोनों के परिवार के बीच गिफ्ट्स एक्चेंज करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इतना ही नहीं दीपिका ने भी अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है और अपने लिए शादी की शॉपिंग में जुट गई हैं। कुछ समय पहले दीपिकाअपनी मां उजाला के साथ एक ज्वेलरी शॉप में भी स्पॉट की गईं थीं। 

नया घर खरीद रहे

दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही विराट और अनुष्का शर्मा आशियाना है। खबरों की मानें तो इस घर देखने के लिए रणवीर सिंह अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की सोसाइटी में पहुंचे थे। दोनों को यहां की प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई हैं।  यदि सब कुछ अगर ठीक रहा था ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। ऐसे में बी टाउन के दो सबसे पहली बार एक दूसरे के पड़ोसी बनेंगे। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की कई है लेकिन कयास यही है कि दोनों शादी के पहले इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे।  

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई