लाइव न्यूज़ :

लड़कियों के फैशन ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया, अब कुछ खींचने को बचा ही नहीं- रंजीत

By वैशाली कुमारी | Updated: September 26, 2021 13:08 IST

रंजीत ने हाल ही में इ टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरानअपने करियर और फिल्मों से जुड़ी कुछ बेहद मजेदार यादों को साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरंजीत ने बताया कि उन्होंने लगभग 350 फिल्मों में रेपिस्ट के किरदार निभाए हैंउन्होंने कहा, 'उस समय में रेप सीन वल्गर नहीं होते थे

बॉलिवुड की फिल्मों के सबसे मशहूर विलन रहे दिग्गज अभिनेता रंजीत के किरदारों को आज भी याद किया जाता है। रंजीत ने अपने करियर में बहुत सारी फिल्में की हैं और उनके द्वरा निभाए गए किरदारों को भी लोगो से बेहद प्यार मिला है। ये दिग्गज अभिनेता आज भले ही फिल्मों में ज्यादा ऐक्टिव नहीं है मगर एक समय पर वह हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा पॉप्युलर विलन हुआ करते थे। वहीं रंजीत ने हाल ही में इ टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरानअपने करियर और फिल्मों से जुड़ी कुछ बेहद मजेदार यादों को साझा किया।

बातचीत के दौरान रंजीत ने बताया कि उन्होंने लगभग 350 फिल्मों में रेपिस्ट के किरदार निभाए हैं। उन्होंने कहा, 'उस समय में रेप सीन वल्गर नहीं होते थे। मेरा काम था कि हिरोइन कम्फर्टेबल रहे। लेकिन मेरे इस किरदार को देखने के बाद, लोग मुझे रेप स्पेशलिस्ट बुलाने लगे। उस समय अब जैसा माहौल नहीं था और लव मेकिंग सीन नहीं हुआ करते थे। रंजीत ने आगे मजाकिया लहजे में कहा, 'मैं हमेशा मजाक में कहता था कि फैशन ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। लड़कियों ने इतने छोटे कपड़े पहनने शुरू कर दिए कि कुछ खींचने को बचा ही नहीं।'

रंजीत ने आगे बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म कैसे मिली। उन्होंने कहा, मेरे दोस्त ने मुझसे कुछ काम में मदद मांगी तो मैं उसे सुनील दत्त के ऑफिस ले गया। वहां पता चला कि सुनील दत्त मुझसे काफी नाराज थे क्योंकि वह एक रोल के लिए मुझे लेना चाहते थे मगर मुझसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। और इस तरह मुझे 'रेशमा और शेरा' में रोल मिल गया। इसके बाद मुझे 'सावन भादों' में एक छोटा सा रोल मिला। इस तरह मुझे फिल्में मिलनी शुरू हो गईं। मैंने अपने बॉलिवुड करियर की पहली 2 फिल्मों में भाई का किरदार निभाया था लेकिन उसके बाद फिर पूरी जिंदगी लड़कियों के कपड़े खींचता रह गया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?