लाइव न्यूज़ :

Mardaani 2 Controversy: मर्दानी 2 से हटेगा कोटा शहर का नाम, इस अहम कारण से लिया मेकर्स ने फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 22, 2019 16:22 IST

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2, 13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है इस फिल्म में रानी मुखर्जी का दमदार रूप देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म मर्दानी 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। ट्रेलर को फैंस ने जमकर पंसद किया है।

फिल्म मर्दानी 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। ट्रेलर को फैंस ने जमकर पंसद किया है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर भी जमकर वाहवाही मिली। ट्रेलर में कोटा शहर में हुए रेप की घटना को दिखाया गया है। अब ट्रेलर को लेकर विवाद हो गया है। कोटा में लोगों ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया है। मामला सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तक पहुंच गया है।

मामला इतना बढ़ गया है कि फिल्म के डायरेक्टर गोपी पुथरन ने फिल्म से कोटा के नाम को हटाने का फैसला लिया है। हाल ही में कोटा के लोगों से माफी मांगते हुए गोपी पुथरन ने कहा है कि हमाका मकसद किसी की भावनाएं आहत करना नहीं है।

आपको बता दें कि फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है इस फिल्म में रानी मुखर्जी का दमदार रूप देखने को मिला है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह महिला के खिलाफ अपराध करने वाले दरिंदा के खात्मा करती रानी नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कोटा शहर की लड़की का लिफ्ट मांगने के चक्कर में रेप हो जाता है। 

जिससे पूरा देश हिल जाता है। रानी फिल्म में पुलिस ऑफिसर को रोल निभा रही हैं। जो घटना की पूरी जांच करती हैं।मेकर्स पर कोटा शहर के लोगों ने शहर को बदनाम करने का आरोप लगाया है।लोगों का कहना था कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए पहचाने जाने वाले शहर का फ‍िल्‍म में गलत चित्रण किया जा रहा है।

ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष का कहना है कि वह मेकर्स से इस पर बात करेंगे। किसी भी शहर को फिल्मों के माध्यम से बदनाम करने का किसी को अधिकार नहीं है।   

टॅग्स :मर्दानी 2रानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji: यह तो बस शुरुआत है, और भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना चाहती हूं, रानी मुखर्जी

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji Birthday Special: 'मर्दानी' से लेकर 'हिचकी' तक रानी मुखर्जी की ये फिल्में छू लेंगी आपका दिल, देखें ऑनलाइन

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3: शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापस आएंगी रानी मुखर्जी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म मर्दानी 3

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?