लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की 'Bunty And Babli 2' का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 18, 2020 16:34 IST

फिल्म के सीक्वल में सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी अहम नजर आने वाले हैं। इस बात पर मुहर लग चुकी हैं। लेकिन अब फिल्म में रानी और सैफ भी नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरानी मुखर्जी और सैफ अली खान की जोड़ी को फैंस काफी काफी पसंद है। रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली की सीक्वल आ रहा है।

रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की जोड़ी को फैंस काफी काफी पसंद है। ऐसे में फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि ये जोड़ी उनको एक बार फिर से नजर आने वाली है। सैफ और रानी एक बार फिर से साथ में पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दरअसल रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली की सीक्वल आ रहा है।

इस फिल्म के सीक्वल में सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी अहम नजर आने वाले हैं। इस बात पर मुहर लग चुकी हैं। लेकिन अब फिल्म में रानी और सैफ भी नजर आएंगे। ये जोड़ी एक साथ करीब 11 साल बार नजर आएगी।

इस समय 'बंटी बबली 2' की पूरी टीम अबु धाबी में शूटिंग के लिए गई हुई है। इसकी बीच 'बंटी बबली 2' ( Bunty Aur Babli 2) को लेकर एक और अहम खबर सामने आई है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हो गया है जिसके साथ ही इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। बंटी बबली 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज हेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। खबर के अनुसार, ये फिल्म 26 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी॰ शर्मा कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म का निर्माण यश राज फ़िल्म्स द्वारा हो रहा है। 

पहले फिल्म के लिए अभिषेक को ही अप्रोच किया गया था लेकिन कुछ चीजें ठीक नहीं होने के कारण वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। लेकिन इसके बाद सैफ को फिल्म का हिस्सा बनाया गया है और रानी उनके साथ काम करने को लेकर काफी खुश भी हैं। रानी का कहना है कि मैं बंटी और बबली में कुछ नया करने के लिए अब तैयार हूं।  

टॅग्स :रानी मुखर्जीसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji: यह तो बस शुरुआत है, और भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना चाहती हूं, रानी मुखर्जी

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?