लाइव न्यूज़ :

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' को रिलीज के साथ ही करना पड़ा विरोध का सामना; नॉर्वे का दावा, कहानी पूरी तरह से झूठी

By अंजली चौहान | Updated: March 17, 2023 14:45 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्वे के राजदूत ने कहा कि मेरे लिए आधिकारिक नॉर्वेजियन परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करना और तथ्यात्मक अशुद्धियों को सही करना जरूरी है, जिसके इस फिल्म में दुर्भाग्य से गलत दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरानी मुखर्जी की नई फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज फिल्म के रिलीज होने के साथ ही भारत स्थित नॉर्वे के राजदूत ने कहानी को बताया झूठउन्होंने फिल्म की कहानी में नॉर्वे को काफी क्रूर दिखाने का आरोप लगाया है

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की नई फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे'  शुक्रवार 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जिसकी कहानी बेहद दर्दनाक है। मूवी में रानी मुखर्जी बतौर एक मां के किरदार में संघर्ष करती नजर आ रही है कि कैसे वह नॉर्वे सरकार के एक नियम के कारण अपने बच्चों से दूर हो गई है।

फिल्म सागरिका भट्टाचार्ट की सच्ची कहानी से प्रेरित है जिसमें नॉर्वे के कानूनी नियमों की कमियों को उजागर किया गया है। मगर अब फिल्म की इसी सच्ची कहानी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भारत में नॉर्वे के राजदूत हैंस जैकब फ्रायडेनल (Hans Jacob Frydenlund) ने फिल्म की कहानी को लेकर कहा, ये उनके देश के बारे में पूरी तरह से गलत है और इसमें तथ्यात्मक अशुद्धियां हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्वे के राजदूत ने कहा कि मेरे लिए आधिकारिक नॉर्वेजियन परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करना और तथ्यात्मक अशुद्धियों को सही करना जरूरी है, जिसके इस फिल्म में दुर्भाग्य से गलत दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म सांस्कृतिक अंतर को मामले में प्राथमिक कारक के रूप में पेश करती है, जो पूरी तरह से गलत है।

इस विशेष मामले में किसी भी जानकारी को जाने बिना मैं साफ रूप से इनकार करता हूं कि हाथों से खाना खिलाना और एक ही बिस्तर पर सोना बच्चों को वैकल्पिक देखभाल में रखने का कारण होगा। इस मामले में नहीं और किसी भी मामले में नहीं। 

नॉर्वे के राजदूत ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है उसके विपरीत नॉर्वेजियन भी अपने बच्चों को अपने हाथों से खिलाते हैं और उन्हें सोते समय कहानियां पढ़ते हैं। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटियों के लिए भी ऐसा ही किया है।

जब मैं झूठे आख्यानों को दोहराता देखता हूं तो यह मेरे लिए अथाह हो जाता है। मुझे यह कल्पना करने में चिंता होती है कि हमारे भारतीय मित्र नॉर्वेजियन को निर्दयी अत्याचारी समझेंगे, जो हम निश्चित रूप से नहीं हैं। 

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म पर रिएक्ट करते हुए नॉर्वे के राजदूत ने आगे कहा कि हमारी अलग-अलग सांस्कृतिक प्रथाएं हैं। नॉर्वे में हमारी पालन-पोषण की अलग-अलग परंपराएं हो सकती हैं लेकिन हमारी मानवीय प्रवृत्ति अलग नहीं है। नॉर्वे में एक मां का प्यार भारत में एक मां के प्यार से अलग नहीं है। 

उन्हें यह भी लगता है कि 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' भारतीयों को नॉर्वे जाने से नहीं रोकता है और कहा, "मुझे आशा है कि यह फिल्म जो है उसे उसी रूप में देखा जाएगा, और मुझे विश्वास है कि दर्शक यह समझेंगे कि यह एक काल्पनिक प्रतिनिधित्व है। इसमें शामिल लोगों के लिए, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अनुभव दर्दनाक था।” 

बता दें कि फिल्म को आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में के साथ अनिर्बन भट्टाचार्य, नीना गुप्ता जिम सर्भ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 

टॅग्स :रानी मुखर्जीNorwayफिल्महिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !