लाइव न्यूज़ :

'शकुंतला देवी' से सामने आया विद्या बालन का दूसरा गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 'रानी हिंदुस्तानी'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 23, 2020 15:37 IST

विद्या बालन (Vidya Balan) स्टारर फिल्म 'शकुंतला देवी- ए ह्यूमन कंप्यूटर' (Shakuntala Devi – The Human Computer) का दूसरा गाना आज रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम 'रानी हिंदुस्तानी' है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में शकुंतला की बेटी का किरदार सान्या मल्होत्रा निभा रही हैंइस फिल्म में विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा के अलावा जीशू सेनगुप्‍ता और अमित साध भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म शकुंतला देवी का दूसरा गाना आज रिलीज़ हो गया है। इस गाने का नाम 'रानी हिन्दुस्तानी' है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। विद्या बालन की मस्ती इस गाने में देखने को मिल रही है। गाने में विद्या बालन खुद के 'रानी हिंदुस्तानी' होने पर गर्व महसूस करती नजर आ रही हैं। 

खुशी जाहिर करता है गाना

ये गाना शकुंतला देवी द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने की खुशी जाहिर करता है। मालूम हो, हाल ही में फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हुआ था। फिल्म के पहले गाने 'पास नहीं तो फेल नहीं' में बच्चों के साथ विद्या बालन की मस्ती देखने को मिल रही है। इस गाने को भी सुनिधि चौहान ने गाया है, जबकि वायु ने इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं। 2 मिनट 27 सेकेंड के गाने में विद्या संगीत के साथ बच्चों को क्लास में गणित का ज्ञान देती दिखाई दे रही हैं।

31 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

बता दें, विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 31 जुलाई को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अमेज़न प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। दरअसल, कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश भर में लगे लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है। करीब चार महीनों से थिएटर में कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में अब फिल्म के निर्माता और निर्देशक अपनी-अपनी फिल्मों को रिलीज करने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। 

सान्या मल्होत्रा और अमित साध निभा रहे मुख्य भूमिका

फिल्म 'शकुंतला देवी- ए ह्यूमन कंप्यूटर' तेजी से गणित के समीकरण हल करने के लिए जानी जाने वाली शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। मालूम हो, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 2020 की गर्मियों में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी थी, लेकिन अब इसे ऑनलाइन ही रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शकुंतला की बेटी का किरदार सान्या मल्होत्रा निभा रही हैं। फिल्म में मां और बेटी के गहरे रिश्ते को दर्शाया गया है। इस फिल्म में विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा के अलावा जीशू सेनगुप्‍ता और अमित साध भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

टॅग्स :विद्या बालनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!