लाइव न्यूज़ :

मुगलों की प्रशंसा करने पर फराह खान फिर आईं निशाने पर, कहा- मुगल ने भारत को लूटा नहीं बल्कि अमीर बनाया...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2020 07:29 IST

कंगना रनौत ने जब बहन को ट्विटर सस्पेंड हुआ था तो एक वीडियो शेयर करके उनका पक्ष लिया था जिस पर फरा ने कंगना को खत लिखा था। इस खत का भी कंगना ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुजैन खान की बहन फराह अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैहाल ही में रंगोली चंदेल के नाम का उपयोग करके फराह को आड़े हाथों लिया गया है

सुजैन खान की बहन फराह अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह हर एक समसामाजिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। ऐसे में हाल ही में रंगोली चंदेल के नाम का उपयोग करके फराह को आड़े हाथों लिया गया है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर फराह ने मुगलों का समर्थन किया था।

फराह के इस समर्थन पर लोगों ने जहां उनकी क्लास लगाई है वहीं उन पर रंगोली के नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने भी हमला किया है। फराह ने ट्विटर पर लिखा था मुगलों ने भारत को लूटा नहीं बल्कि उनको अमीर बनाया ।

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सुजैन खान की बहन फराह खान द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद निलंबित हो गया था। उनके ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया क्योंकि रंगोली ने उस ट्वीट को डिलीट करने से इनकार कर दिया जिसमें कथित तौर पर उसकी तुलना नाज़ी से की गई थी। अब मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार रंगोली ने अपने नाम पर एक और अकाउंट खोल लिया है। स्पॉटबॉय ने 'किल बिल ब्राइड' अकाउंट को रंगोली चंदेल का नया अकाउंट बताया था और अब उन्होंने इसे बदलकर 'रंगोली चंदेल के नाम वाले एक एकाउंट से, जिसका ट्विटर हैंडल किल बिल ब्राइड है' कर दिया हैं। इसी अकाउंट से फराह खान एक बार फिर से निशाने पर आ गई है। फराह खान एक आभूषण डिजाइनर हैं, ने हाल ही में ट्विटर पर एक लेख शेयर किया था, इसमें मुगलों के भारत को समृद्ध बनाने के बारे में बात की गई थी। इसका जवाब देते हुए रंगोली के नाम का उपयोग कर उन्हें ट्रोल किया गया है।

रंगोली की फोटो लगी अकाउंट से लिखा गया है, 'देखो, कौन लूट के बारे में बात कर रहा है। यह महिला एक अंगूठी, जिसकी कीमत बीस हजार से भी कम है, को एक लाख छब्बीस हजार रुपये में बेच रही हैं, कोई आश्चर्य नहीं है कि वह लुटेरों मुगल का समर्थन कर रही है।  

फराह खान ने अभी तक इस ट्वीट का जवाब नहीं दिया है। इससे पहले रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया था। वहीं कंगना रनौत ने जब बहन को ट्विटर सस्पेंड हुआ था तो एक वीडियो शेयर करके उनका पक्ष लिया था जिस पर फरा ने कंगना को खत लिखा था। इस खत का भी कंगना ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच