लाइव न्यूज़ :

कंगना की बहन ने ऋतिक के साथ की फोटो की शेयर कर कसा तंज, कहा- मुझे इंप्रेस करने में लगा रहता था ताकि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2020 09:54 IST

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने एक बार फिर अपने ट्वीट के जरिए एक्टर ऋतिक रोशन पर जमकर निशाना साधा है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।रंगोली हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं

बॉलीवुड  एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रंगोली हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। रंगोली कई बार ऐसे ट्वीट करती हैं कि वह सुर्खियों में आ जाती हैं। वह आए दिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स पर निशाना साधती रहती हैं। अब रंगोली ने एक बार फिर से ट्वीट करके ऋतिक रोशन पर निशाना साधा है।

दरअसल हाल ही में रंगोली ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋतिक और रंगोली साथ में नजर आ रहे हैं। ऋतिक और रंगोली की ये फोटो काफी पुरानी है। ऐसे में रंगोली ने फोटो शेयर करते ऋतिक को आड़े हाथों लेने की कोशिश की है। वहीं फोटो से साफ हो रहा है कि उस वक्त दोनों काफी अच्छे दोस्त रहे हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ इस फोटो को शेयर करते हुए रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel Twitter) ने ट्वीट करके लिखा है कि ये देखो पप्पू जी, सारा दिन मुझे इंप्रेस करने में लगा रहता था ताकि मेरी बहन की गुड बुक्स में आ जाए और आज कहता है हम आपके हैं कौन?।

ऋतिक और रंगोली की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा  गई है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। जैसा की सभी को पता है कुछ समय पहले ऋतिक और कंगना अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आए थे। जिस पर रंगोली ने कई ट्वीट भी किए थे।

कंगना ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वह ऋतिक रोशन एक दूसरे को डेट करते थे। कंगना ने ऋतिक पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे। इतना ही नहीं ऋतिक और कंगना की लड़ाई में पर्सनल बातें भी सामने आईं थीं। कंगना अभी भी अपनी बात पर टिकी हैं, जबकि ऋतिक इस बात को झूठ कहते हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतऋतिक रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!