लाइव न्यूज़ :

'छोटे सरकार' के गाने को लेकर शिल्पा, गोविंदा को राहत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 30, 2019 08:44 IST

 झारखंड उच्च न्यायालय ने 'छोटे सरकार' के गीत 'एक चुम्मा तो मुझको उधार दे दे, बदले में यूपी - बिहार ले ले

Open in App

 झारखंड उच्च न्यायालय ने 'छोटे सरकार' के गीत 'एक चुम्मा तो मुझको उधार दे दे, बदले में यूपी - बिहार ले ले... ' मामले में आज फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता गोविंदा को उस समय भारी राहत मिली जब उनके खिलाफ पाकुड़ की जिला अदालत में चल रही कार्यवाही पर झारखंड उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी.

दोनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर की पीठ ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी और मामले की सुनवाई मार्च में निर्धारित की. वर्ष 1996 में रिलीज हुई फिल्म छोटे सरकार के गीत एक चुम्मा तो मुझको उधार दे दे, बदले में यूपी - बिहार ले ले... को अपमानजनक बताते हुए बाल मुकुंद तिवारी ने पाकुड़ में शिकायतवाद दर्ज किया था.

इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने दोनों को समन जारी किया था. इसके बाद भी दोनों कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने दोनों के खिलाफ वांरट जारी किया था.बता दें कि वर्ष 1996 में रिलीज हुई बॉलीवुड की एक फिल्म छोटे सरकार के एक गाने को लेकर विवाद हुआ था। 

टॅग्स :गोविंदाशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक्टर गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती; जानिए अब कैसी है हालत

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?