लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर चढ़ा रणबीर की फिल्म 'संजू' का जादू, अब सलमान खान की बोलती हुई बंद!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 30, 2018 17:16 IST

बॉक्स ऑफिस पर ‘संजू’ ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म संजय दत्त के जीवन पर बनी है। 

Open in App

मुंबई, 30 जून: आपको याद होगा जब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेस 3’ रिलीज होने से पहले सलमान खान ने मीडिया को ‘संजू’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि ‘संजू' में खुद संजय दत्त को अपना किरदार निभाना चाहिए था। मुझे नहीं लगता है कि कोई दूसरा कलाकार उनकी जिंदगी को पर्दे पर उनसे बेहतर पेश कर सकता है खास करके उनकी जिंदगी के आखिरी 5 साल, जिनमें उन्होंने काफी कुछ देखा है।

सलमान खान, संजय दत्त के बहुत अच्छे दोस्त हैं दोनों के बीच पिछले काफी समय से अच्छे रिश्ते हैं। इसीलिए कई लोग भाईजान के बयान पर विचार करने लगे थे और कहने लगे थे कि जो सलमान कह रहे हैं वो कुछ हद तक सही है।

इसके बाद लोगों के बीच इस चर्चा का जन्म हो गया था कि क्या फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार के साथ पूर्ण न्याय कर पायेंगे ? संजय दत्त को लोग सालों से देखते आ रहे हैं, ऐसे में रणबीर कपूर को संजय दत्त के रूप में दर्शकों द्वारा स्वीकार करना मुश्किल होगा।

हालांकि फिल्म ‘संजू’ ने रिलीज होते ही ऐसे सवालो का जवाब दे दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर की अदाकारी को लोगों ने बेहद पसंद किया है और यह भी कह दिया की रणबीर कपूर से बेहतर ऑन स्क्रीन संजय दत्त की भूमिका और कोई निभा ही नहीं सकता है। ‘संजू’ ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर सलमान को भी करारा जवाब दे दिया है। 

रणबीर कपूर की ‘संजू’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में सलमान खान की ‘रेस 3’ को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘रेस 3’ अपने पहले दिन केवल 29.17 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही थी।

फिल्म 'संजू' को दर्शको का जिस कदर प्यार मिल रहा है, उससे सलमान खान के फिल्म 'संजू' को लेकर जो भी बयान थे वह बेबुनियाद थे। फिल्म इस साल की पहले दिन सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म बन गई है।

टॅग्स :सलमान खानरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल