लाइव न्यूज़ :

IPL मैच के दौरान लॉन्च होगा रणबीर कपूर की फिल्म दत्त बायोपिक का टीजर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2018 13:14 IST

बॉलीवुड स्टार संयज दत्त की बायोपिक इन दिनों सुर्खियों में है। फैंस को इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है।

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल: बॉलीवुड स्टार संयज दत्त की बायोपिक इन दिनों सुर्खियों में है। फैंस को इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म रिलीज की तारीख सामने आने के बाद अब कहा जा रहा है जल्द ही फिल्म का टीजर पेश किया जाएगा।

खबरों की मानें तो इसका टीजर आईपीएल मैच के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है फिल्म का टीजर आईपीएल मैच आने वाले चैनल पर लॉन्च किया जाएगा। टीजर लॉन्च की अनुमति के लिए निर्माता चैनल के साथ बातचीत कर रहे हैं। हांलाकि 'दत्त बायोपिक' का क्रिकेट से कोई संबंध नहीं है। वहीं, अभी ये भी साफ नहीं हो पाया है कि इसके लिए निर्माताओं को इसकी अनुमति मिलेगी या नहीं?

संजय दत्त की बायोपिक की तारीख फाइनल, जून में पर्दे पर आएगी नजर फिल्म

खबर के अनुसार 24 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच है। इसी मैच के दौरान फिल्म का टीजर लॉन्च करने की कोशिश हो रही है। इस दौरान फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी मौजूद रहेंगे। निर्माताओं का मानना है कि क्रिकेट के बहाने ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच फिल्म का प्रचार किया जाना है। ताकि इसका फायदा फिल्म को आगे मिले।

इतना ही नहीं इसके लिए फिल्म के निर्माता आईपीएल मैच का प्रसारण करने वाले चैनल पर एक 30 मिनट के टाक शो की भी योजना भी कर रहे हैं। जिसमें संजय दत्त और रणबीर कपूर के साथ बातचीत होगी। सूत्रों के मुताबिक फॉक्स स्टार इसके लिए चैनल से बातचीत कर रहा है। संजय दत्त और रणबीर कपूर के प्रशंसक इस फिल्म का शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं, फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है।

संजय दत्त ने अपने एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तोरबाज' की शूटिंग शुरू की

क्या है संजय की बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर कपूर ने संजय दत्त पर बनने वाली इस बायोपिक के लिए काफी मेहनत की है। यहां तक कि रणबीर कपूर ने अपनी बातचीत में स्वीकारा था कि उन्होंने उन परफ्यूम का भी इस्तेमाल किया है, जिसका इस्तेमाल संजय दत्त किया करते थे। यह पहली बार है जब रणबीर कपूर किसी बायोपिक फिल्म का हिस्सा बने हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा जैसे कलाकार भी रणबीर कपूर के साथ अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के शीर्षकों को लेकर अटकलें जारी हैं जिनमें मुन्नाभाई, दत्त, बाबा, संजू जैसे नाम सामने आते रहे हैं।

टॅग्स :संजय दत्तरणबीर कपूरबायोपिकबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल