लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बीमार ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर से पूछा, मुंबई लौटने पर मुझे काम मिलेगा या नहीं?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 3, 2019 09:51 IST

ऋषि कपूर पिछले करीब छह महीने से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं

Open in App

ऋषि कपूर पिछले करीब छह महीने से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं. हाल ही में रणबीर ने एक अवॉर्ड सेरेमनी में अपने पापा ऋषि के बारे में एक ऐसी बात बताई, जिसे बताते हुए वह खुद ही इमोशनल हो गए. उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्मों में काम करने को लेकर कितने जुनूनी हैं.

रणबीर को इस समारोह में फिल्म 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. रणबीर ने यह अवॉर्ड अपने पापा को डेडिकेट किया है. अपनी स्पीच में रणबीर ने कहा, ''मैं इस अवॉर्ड को अपने पापा को डेडिकेट करना चाहता हूं. इस वक्त वह अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं.'' ऋषि कपूर के काम के प्रति जुनून को बताते हुए रणबीर ने कहा, ''जब भी मैं उनसे बात करता हूं वह केवल फिल्मों की बात करते हैं.

वह फिल्म में लोगों की परफॉर्मेंस और उसका रिस्पांस कैसा मिल रहा है उसके बारे में पूछते रहते हैं. वह मुझसे यह भी कहते हैं कि तुम इस सीन में क्या कर रहे हो? आजकल उनके मन में असुरक्षा की भावना आ गई है. वह अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि जब मैं ठीक होकर वापस आऊंगा तो क्या मुझे फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिलेगा? क्या लोग फिल्म्स ऑफर करेंगे? क्या फिर से फिल्मों में एक्टिंग कर पाऊंगा?'' रणबीर की इस स्पीच का वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में रणबीर स्टेज पर बात करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं. ऋषि कपूर की पिछली फिल्म 'मुल्क' थी, जिसमें तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे. इस फिल्म को अभिनव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था. इसके कुछ दिनों बाद ही अपनी बीमारी का खुलासा कर ऋषि इलाज के लिए अमेरिका चले गए.

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल