लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर को उसकी औकात दिखाएंगे, मुंबई में थिएटर के बाहर माइक में चिल्लाकर ब्रह्मास्त्र को बॉयकॉट करते शख्स का वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 11:45 IST

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी हैं। रणबीर के एक पुराने बयान को लेकर इस फिल्म को सोशल मीडिया पर बॉयकॉट किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन काफी अच्छा बिजनेस किया है।  BoxOfficeIndia.com ने ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन को लगभग 35-36 करोड़ रुपये बताया है।

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत की सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र इस शुक्रवार को रिलीज हो गई।  रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसके बहिष्कार का अभियान जारी है। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स थिएटर के बाहर माइक में चिल्ला, चिल्लाकर लोगों से फिल्म को ना देखने की अपील कर रहा है।

यह वीडियो मुंबई के लक्ष्मी चित्र मंदिर थिएटर का है। वीडियो में भी थिएटर का नाम साफ-साफ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स रणबीर के बीफ वाले बयान को लेकर ब्रह्मास्त्र के बहिष्कार की अपील कर रहा है। उसे कहते सुना जा सकता है कि सभी सनातनियों को इस फिल्म को बॉयकॉट करनी चाहिए। हाथ में माइक लिए शख्स लोगों से फिल्म ना देखने की अपील करते हुए कह रहा है- रणबीर कपूर ने बोला- आई लव बीफ तो हम सभी सनातनी एकजुट होकर बोलिए- बॉयकॉट, बॉयकॉट, बॉयकॉट ब्रह्मास्त्र। रणबीर कपूर को भी उसकी औकात दिखाएंगे। 

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन काफी अच्छा बिजनेस किया है।  बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 36.50 से 38.50 करोड़ का कलेक्शन किया।  ट्रेड वेबसाइट BoxOfficeIndia.com ने ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन को लगभग 35-36 करोड़ रुपये बताया है। फिल्म को देशभर में 5019 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि विदेशों में इस फिल्म को 3894 से ज्यादा स्क्रीन मिले हैं। दुनियाभर में यह फिल्म कुल 8913 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी हैं।

 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल