लाइव न्यूज़ :

तारीख तय! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी महीने करेंगे शादी, मुंबई के 'आरके हाउस' में सात फेरे लेने की तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2022 08:29 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मुंबई में दोनों शादी करेंगे। सूत्रों के अनुसार शादी समारोह का आयोजन मुंबई के चेंबूर में स्थित आरके हाउस में हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे।शादी की तारीख भी तय की जा चुकी है, मुंबई के आरके हाउस में शादी समारोह का हो सकता है आयोजन

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें पिछले कई सालों से चल रही हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि वे आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह कपल अपने रिश्तों को लेकर चुप्पी साधे रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अप्रैल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी में परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति रह सकती है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया है कि रणबीर और आलिया एक निजी समरोह में कुछ करीबी मेहमानों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले एक सूत्र ने खुलासा किया था शादी की तारीख भी तय की जा चुकी है।

सूत्र ने बताया, 'इंडस्ट्री में इस बात की जोरदार चर्चा है कि रणबीर और आलिया अप्रैल 2022 में शादी करेंगे। हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के स्टोर पर देखा गया था और इसी तरह मनीष को उनके घर पर भी स्पॉट किया गया था। इस जोड़े ने शादी के दिन के लिए अपनी-अपनी फिल्म की शूटिंग से तारीखें भी निकाल ली हैं।'

रणबीर और आलिया भट्ट की कहां होगी शादी?

सूत्रों के अनुसार ये शादी मुंबई में होगी। विवाह स्थल मुंबई के चेंबूर में स्थित आरके हाउस में हो सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे। अब सूत्र बता रहे हैं कि परिवार मुंबई में ही शादी का आयोजन करना चाहता है।

दोनों स्टार्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के ही साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास 'डार्लिंग्स' (Darlings) और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी हैं।

दूसरी ओर रणबीर 'शमशेरा' में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। रणबीर के पास एनिमल (Animal) फिल्म भी है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ एक और फिल्म भी वे कर रहे हैं, जिसका नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं है।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?