लाइव न्यूज़ :

राणा डग्गुबाती का मिहिका बजाज से रिश्ता हुआ पक्का, एक्स गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा रिएक्‍शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 26, 2020 08:46 IST

बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा डग्गुबाती (Rana Daggubati) ने अपनी मंगेतर मिहिका बजाज के साथ रोका कर लिया है, लेकिन इस पर उनकी एक्स की क्या प्रतिकिया आई?

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण भारतीय फिल्मों के शानदार एक्टर राणा दग्गुबाती अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।राणा ने अपने करियर में अब तक बॉलीवुड और साउथ दोनों में गहरी छाप छोड़ी है

दक्षिण भारतीय फिल्मों के शानदार एक्टर राणा दग्गुबाती अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राणा ने अपने करियर में अब तक बॉलीवुड और साउथ दोनों में गहरी छाप छोड़ी है। राणा अक्सर चर्चा में रहते हैं। राणा ने बाहुबली में भल्लारदेव के किरदार से हर किसी को दीवाना किया था। वहीं, बॉलीवुड हो या फिर टॉलीवुड दोनों में सितारों के रिलेशन की खबरें हमेशा जोरों पर रहती हैं। रिलेशन को लेकर चर्चा में राणा भी रहते हैं। अब हाल ही में राणा मे अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

अब बीते 21 मई को उन्होंने अपनी मंगेतर मिहिका बजाज से रोका कर लिया। मिहिका की फोटो शेयर करके एक्टर ने कहा था कि आखिरकार लड़की ने हां बोल दिया है। बताया जा रहा है कि राणा डग्गुबाती बीते कुछ महीनों से मिहिका को शादी के मना रहे थे। मिहिका एक इवेंट मैनेजर हैं. उनका मुंबई में एक स्टूडियो भी है।

एक्टर की एक्स का इस पर रिएक्‍शन आया है। इसके बारे में खुद राणा डग्गुबाती ने बताया है।  एक्टर ने अपनी किसी एक एक्स गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि ये कहा कि उनकी पूर्व प्रेमिकाओं ने उनकी सगाई पर उन्हें रिएक्‍शन दिया है। अब राणा ने एक इंस्टाग्राम लाइव में इसके बारे में बात की है।

राणा ने कहा  है कि जब उन लोगों ने इसके बारे में सुना तो वो चौंक गईं, लेकिन फिर सभी ने कहा कि चलो आखिरकार ये खबर आई। असल में वो काफी समय से ये सुनना चाहती थीं। कई लोगों को अर्से से इस दिन का इंतजार था, इसलिए जब मैंने उन्हें ये बताया तो वो खुश भी हुईं और हमें आशीर्वाद भी दिया है।

इश्क का किया था इजहार

राणा दग्गुबाती  ने खुद ही सोशल मीडिया पर मुहर लगाई है कि वह किसको डेट कर रहे हैं। मिहीका के साथ फोटो हाल ही में एक्टर ने शेयर की है। फोटो शेयर करके राणा ने लिखा है कि और उसने हां कह दी है। इस बात की घोषणा राणा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है। इस कैप्शन के साथ एक्टर ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

कौन हैं राणा की गर्लफ्रेंड

राणा की गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज का जन्म हैदराबाद में हुआ है। खास बात ये है कि मिहिका एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं। मिहीका की एक कंपनी भी है, जिसका नाम है- Dew Drop Design Studioष ये एक इंटीरियर डिजाइन और डेकोर बिजनेस है। मिहीका की कंपनी शादी और आलीशान ईवेंट मैनेजमेंट का काम भी करती है।

 मिहीका बजाज का सोनम कपूर से भी कनेक्शन है। सोनम की मिहीका के साथ कई तस्वीरें छाई हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मिहीका की फैमिली और सोनम कपूर की फैमिली एक-दूसरे के क्लोज फ्रेंड्स हैं। मिहीका को सोनम कपूर के साथ-साथ अनिल कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर सभी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

गौरबतल है कि राणा दग्गुबाती  दक्षिण सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी सक्रिय हैं।  राणा साल 2011 में 'दम मारो दम' फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हाउसफउल 4', 'द गाजी अटैक', 'बेबी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :राणा दुगुबत्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम