लाइव न्यूज़ :

250 करोड़ की ओर बढ़ रही द कश्मीर फाइल्स, बोले बाबा रामदेव - फिल्म ने ज्यादा कमाई कर ली इसे अब यूट्यूब और फेसबुक डाल देना चाहिए

By अनिल शर्मा | Updated: March 28, 2022 09:49 IST

द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बीच में कमाई में गिरावट आई थी लेकिन दोबार से पटरी पर लौट आई है। तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने अब तक 225 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा रामदेव ने द कश्मीर फाइल्स के निर्माताओं से इसे यूट्यूब और फेसबुक पर डालने का अनुरोध किया हैरामदेव ने कहा कि फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है इसे अब यूट्यूब पर डाल देना चाहिए ताकी लोग जान सकें

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव ने द कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डालने की बात कही है। रामदेव ने एक टीवी साक्षात्कार में फिल्म को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि इस फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है इसे अब यूट्यूब और फेसबुक पर डाल देना चाहिए।

 बाबा रामदेव से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है? इसके जवाब में रामदेव ने कहा कि समय की कमी के चलते वो अभी तक फिल्म नहीं देख पाए हैं। उन्होंने कहा कि- मैने सुना है कि फिल्म में कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से अनुरोध किया कि इसे वे यूट्यूब पर डाल दें।

बकौल योग गुरु, 'फिल्म निर्माताओं को अब चाहिए कि वो फिल्म को यूट्यूब और फेसबुक पर डाल दें ताकि हर आदमी फिल्म देखकर जान सके कि 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ क्या हुआ था?' बाबा रामदेव ने कहा कि फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। बाबा ने अपनी इस बात के साथ यह भी कहा कि मैं किसी पार्टी की भाषा नहीं बोल रहा मैं जनसामान्य की बात रख रहा हूं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष के फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग पर जवाब देते हुए कहा था कि वे विवेक अग्निहोत्री से कहें कि इसे यूट्यूब पर डाल दें फ्री-फ्री हो जाएगा, टैक्स फ्री करने की क्या बात हैं। केजरीवाल के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। अब रामदेव ने भी इसे यूट्यूब पर डालने की वकालत की है। 

द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बीच में कमाई में गिरावट आई थी लेकिन दोबार से पटरी पर लौट आई है। तरण आदर्श के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स ने अब तक 225 करोड़ की कमाई कर चुकी है। उन्होंने अनुमान जताया है कि फिल्म जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सबाबा रामदेवहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!