लाइव न्यूज़ :

रामायण के सुमंत का इस टीवी एक्टर से है गहरा नाता, जानिए क्या है खास रिश्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 13, 2020 14:13 IST

रामायण शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिया

भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिया। हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद करे हैं। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए।

शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया  को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। इस सीरियल में एक अहम किरदार था सुमंत का। रामायण के सुमंत का असली नाम चंद्रशेखर वैद्य है।

चंद्रशेखर फिल्‍मी दुनिया के एक दिग्‍गज कलाकार रहे हैं। खास बात ये है कि उनका पोता भी एक बड़ा एक्‍टर है। टीवी की दुनिया में नाम कमा रहे शक्‍त‍ि अरोड़ा असल में 'रामायण' के 'सुमंत' चंद्रशेखर के पोते हैं। शक्‍त‍ि को 'तेरे लिए', 'मेरी आश‍िकी तुमसे ही' और 'पवित्र रिश्‍ता' जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

'रामायण'  में सुमंत महाराजा दशरथ के महामंत्री थे। सीरियल में चंद्रशेखर ने बेहद शानदार एक्टिंग की थी। उन्‍होंने 100 से अध‍िक फिल्‍मों में छोटे-बड़े रोल किए। उन्‍होंने साल 1954 में 'औरत तेरी ये कहानी' से ऐक्‍ट‍िंग की दुनिया में कदम रखा। एक्टर ने बचपन में काफी गरीबी का भी सामना किया था। वह भारत छोड़ो आनंदोलन में भी भाग लिया था।चंद्रशेखर वैद्य मुंबई आने के बाद कोरस में सिंगर बने। ऐसे में एक बार रामानंद सागर ने सुमंत का रोल उनको ऑफर किया था। जब उनको रामायण को रोल मिला था तब वह 65 साल के थे।

चंद्रशेखर जी की फिल्‍मोग्राफी में 'सुरंग', 'बरसात की एक रात', 'कटी पतंग', 'शराबी' और 'शक्ति' जैसी सुपरहिट फिल्‍में भी शामिल हैं। शक्‍ति का उनके नाना के साथ बेहद करीबी रिश्ता है वह अपने नाना के साथ की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

टॅग्स :रामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!