लाइव न्यूज़ :

ढाई महीने बाद खुले मंदिर, दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से रामायण के 'राम' ने की ये खास अपील

By अमित कुमार | Updated: June 8, 2020 16:08 IST

रामायण' के खत्म होने के बाद भी लोग लगातार इस सीरियल के किरदारों को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं इसमें काम करने वाले कलाकार भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से अधिक से अधिक जुड़े रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने सभी भक्तों से सावधानी बरतने की अपील की है।मंदिर के साथ ही गेट पर ही हाथों को हाईजीन करने के लिए सेनिटाइजर, डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग करना अनिवार्य होगा।

ढाई महीने के बाद सोमवार 8 जून को देशभर के मंदिरों को खोला गया। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में मंदिरों को बंद किया गया था। लेकिन अब कुछ जरूरी सावाधानियों के साथ इन्हें खोलने का फैसला किया गया है। मंदिर में सरकारी मानकों के तहत फिजिकल डिस्टेंसिंग, मॉस्क एवं सेनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं के बीच खुशी का माहौल है। 

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने सभी भक्तों से सावधानी बरतने की अपील की है। अरुण गोविल ने ट्वीट करके लिखा- आज से धार्मिक स्थन खुल गये हैं। आपकी सुरक्षा ईश्वर को प्यारी है। इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें। अरुण गोविल के इस ट्वीट पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लॉकडाउन में रामयाण के दोबारा प्रसारण के बाद से ही अरुण गोविल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

'रामायण' के दोबारा प्रसारण के साथ ही इससे जुड़ी कई तरह की खबरें भी सामने आई। 'रामायण' में काम करने वाले हर किरदार के बारे में लोग अधिक से अधिक जानने की कोशिश करने लगे। 'रामायण' के सबसे पसंदीदा 'राम' की जब भी बात होती है तो एक्टर अरुण गोविल का नाम सबसे पहले आता है। 

गौरतलब है कि धार्मिक स्थलों में प्रवेश के लिए सरकार ने जो गाइड लाई जारी की है उसके अनुसार धर्मिक स्थल में लोगों को लाइन से प्रवेश दिया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कतार में कम से कम 6 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही गेट पर ही हाथों को हाईजीन करने के लिए सेनिटाइजर, डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग करना अनिवार्य होगा। लक्षण रहित व्यक्तियों (सर्दी, खाँसी, बुखार आदि न होने पर) को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।

टॅग्स :अरुण गोविलरामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच