लाइव न्यूज़ :

जानिए 'रामायण' के लिए 'लक्ष्मण जी' को कितनी मिलती थी सैलरी, खुद एक्टर ने किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 13:16 IST

रामायण 33 साल बाद फिर से पर्दे पर पेश की जा रही है। ऐसे में फैंस फिर से सीरीयल को देख रहे हैं और उनके अंदर की वहीं भावनाएं देखने को मिल रही हैं जो 33 साल पहले हुआ करती थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायणरामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं

भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिए हैं । हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद करे हैं। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए।

शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया  को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। अब एक बार फिर से इन स्टार्स को वही फेम मिलता नजर आ रहा है। लोग इन स्टार्स को उतना ही पसंद कर रहे हैं, जितना पहले करते थे।

ऐसे में शो के लिए इन स्टार्स की मेहनत के कितने पैसे मिलते थे। आजतक की खबर के अनुसार सुनील लहरी ने बताया है कि बस इतना कहूंगा कि पीनट्स मिलते थे। तब इतना खर्चा भी नहीं था आज के जमाने की तरह। एक्टर ने सीधे पैसों का आंकड़ा तो नहीं बताया लेकिन  लेकिन इतना इशारा जरुर कर दिया कि उनको पैसे उस वक्त काफी कम मिलते थे।

सुनील ने अपनी बात के साथ ये भी कह दिया कि उन दिनों खर्चे बहुत ज्यादा नहीं हुआ करते थे। आपको बता दें कि रामायण सीरियल की शूटिंग 1987 में हुई थी। सुनील ने कहा है कि आज कोई एक्टर एक शो करके घर बना सकता है। लेकिन तब हम पूरी रामायण करके भी घर बनाने की नहीं सोच सकते थे। 

सुनील एक बार फिर से लोगों के द्वारा मिल रहे प्यार से काफी खुश हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने लगभग हर एक फैन का पर्सनल जवाब भी देते नजर आते हैं।

टॅग्स :रामायणसुनील लहरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

भारतDussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?