लाइव न्यूज़ :

‘राम के नाम’ डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर आनंद पटवर्धन ने अयोध्या मामले पर तोड़ी चुप्पी, फैसले को बताया निराशाजनक

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 11, 2019 20:35 IST

पटवर्धन ‘राम के नाम’ के निर्माण के दौरान 1990 में अयोध्या गए थे। वृत्तचित्र में बाबरी मस्जिद के स्थल पर राम मंदिर बनाने के लिए छेड़ी गई मुहिम और इससे भड़की हिंसा को दर्शाया गया है।

Open in App

प्रसिद्ध वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘राम के नाम’ के निर्देशक आनंद पटवर्धन अयोध्या मामले पर सुनाए उच्चतम न्यायालय के फैसले से ‘‘बेहद निराश’’ हैं। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति के फैसले में 2.77 एकड़ विवादित भूमि पर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करते हुए सरकार को तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट गठित करने का निर्देश दिया था।

इसके अलावा पीठ ने अयोध्या में प्रमुख स्थल पर मस्जिद निर्माण के लिये उप्र सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ भूमि आवंटित करने का केंद्र को निर्देश दिया था। पटवर्धन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैं उच्चतम न्यायालय के फैसले से बेहद निराश और स्तब्ध हूं।’’

पटवर्धन ‘राम के नाम’ के निर्माण के दौरान 1990 में अयोध्या गए थे। वृत्तचित्र में बाबरी मस्जिद के स्थल पर राम मंदिर बनाने के लिए छेड़ी गई मुहिम और इससे भड़की हिंसा को दर्शाया गया है। पटवर्धन ने दावा किया, ‘‘ बाबरी मस्जिद को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर दिया गया था। यह केवल मुसलमानों की नहीं बल्कि हिंदुओं की भी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उसे तोड़ने वाले नेता कभी जेल नहीं गए। इसकी बजाय उन्हें सम्मानित किया गया। धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण तभी हो सकता है जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए मूल्यों को फिर से अपनाएं।’’ पटवर्धन ने 1990 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथ यात्रा पर भी वृत्तचित्र बनाया था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!