लाइव न्यूज़ :

Porn Star के साथ फिल्म बना रहे हैं राम गोपाल वर्मा, बोल्ड पोस्टर ने मचाया हंगामा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 11, 2018 16:27 IST

राम गोपाल वर्मा जब भी चर्चा में आते हैं तब कुछ धमाका होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रामू एक पोर्न स्टार मिया मालकोवा को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।

Open in App

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने यूरोप में अमेरिकी पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ एक वीडियो शूट किया है, जिसका शीर्षक है 'गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ'। उन्होंने इसे एक विचारोत्तेजक अनुभव बताया है। मालकोवा ने गुरुवार को ट्विटर पर भारतीय फिल्मकार के साथ काम करने के अपने उत्साह को साझा किया। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "भारतीय फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने मेरे साथ यूरोप में एक वीडियो 'गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ' शूट किया है। मैं सनी लियोनी के बाद भारतीय फिल्म निर्देशक के साथ काम करने वाली दूसरी अडल्ट स्टार हूं।" 

उन्होंने रामगोपाल का धन्यवाद भी किया। रामगोपाल ने मिया के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, "हे मिया 'गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ' को फिल्माना एक विचारोत्तेजक अनुभव रहा।" 

रामगोपाल ने कहा कि उन्हें कभी सनी लियोनी के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "मैंने सनी लियोनी के साथ कभी काम नहीं किया लेकिन मैं 'गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ' की शूटिंग के अनुभव को कभी नहीं भूल सकता हूं।

रामू की नई फिल्म के इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। ये पहली बार नहीं है जब रामू इतनी बोल्ड फिल्म लेकर आ रहे हैं। इससे पहले भी उनकी पहली वेब सिरीज Guns & Thighs ने काफी बवाल मचाया था। इसका ट्रेलर 16 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

टॅग्स :राम गोपाल वर्माबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को अदालत ने दी 3 माह की सजा, गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जानें मामला

भारत"राम मंदिर बेकार है": राम गोपाल यादव के बयान ने विवाद को दिया जन्म, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीराम गोपाल वर्मा की राजनीति में एंट्री, पीथापुरम से चुनाव लड़ेंगे फिल्म निर्माता

बॉलीवुड चुस्कीPoonam Pandey Death: राम गोपाल वर्मा ने कहा, पूनम पांडे ने चरम तरीका अपनाकर क्या हासिल किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?