लाइव न्यूज़ :

वीर सावरकर जंयती पर राम चरण ने फिल्म का किया ऐलान, The India House का पहला लुक आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: May 28, 2023 16:12 IST

आरआरआर से सुपरस्टार राम चरण के प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म द इंडिया हाउस का पहला लुक रविवार को जारी कर दिया गया है। इस फिल्म को उन्होंने वीर सावरकर जयंती के दिन जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराम चरण ने अपनी आगामी फिल्म का पहला लुक जारी किया हैद इंडिया हाउस उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है फिल्म का पहला लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है

मुंबई: मशहूर एक्टर राम चरण ने रविवार को अपनी नई फिल्म का पहला लुक जारी किया है। आरआरआर फेम अभिनेता ने ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए कैप्शन भी दिया है।

उन्होंने लिखा, "हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर गारू की 140वीं जयंती के अवसर पर हमें अपनी पैन इंडिया फिल्म - द इंडिया हाउस की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर जी और निर्देशक राम वामसी कृष्णा द्वारा सुर्खियों में! जय हिन्द!"

फिल्म का पहला लुक जारी होने के बाद ये फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी दर्शकों को और इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि इसकी रिलीज की तारीख अभी सामने नहीं आई है। 

गौरतलब है कि रामचरण के प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म द इंडिया हाउस में लीड रोल निखिल  सिद्धार्थ रहेंगे जिन्होंने हाल ही में कार्तिकेय में लीड रोल निभाया था।

यह फिल्म सिनेमाघरों में हिट साबित हुई थी और उन्हें फैन्स का काफी प्यार मिला था। ऐसे में अब वह द इंडिया हाउस में नजर आने वाले हैं जिसमें फैन्स उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं। 

'द इंडिया हाउस' की कहानी

'द इंडिया हाउस' लंदन में आजादी से पहले की कहानी है। जिसमें साल 1905 के दौर की घटनाओं को दिखाया गया है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे इंडिया हाउस के आस-पास बड़े पैमाने पर राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान एक प्रेम कहानी उपज रही है। इंडिया हाउस में भीषण आग लगी हुई है जिसके सामने सिद्धार्थ एक बैग लेकर खड़े हुए हैं। इसका टीजर काफी आकर्षित है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। 

टॅग्स :राम चरणVeer Savarkarफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !