लाइव न्यूज़ :

शराब खरीदने का रकुल प्रीत पर एक्टर ने लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने यूं दिया करारा जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 9, 2020 17:19 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रकुल हाथ में बोतल लेकर घर की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरकुल प्रीत सिंह भी इन दिनों लॉकडाउन के कारण घर पर ही अधिक से अधिक समय बिता रही हैंएक वीडियो के कारण रकुल प्रीत सिंह सुर्खियों में हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी इन दिनों लॉकडाउन के कारण घर पर ही अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की टिप्स शेयर करती रहती हैं। रकुल साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा दर्शकों में भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। एक वीडियो के कारण रकुल प्रीत सिंह सुर्खियों में हैं। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रकुल हाथ में बोतल लेकर घर की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद रकुल शराब खरीदकर जा रही हैं। एक बोतल लिए नजर आ रकुल ने मास्क लगाया है।

रकुल प्रीत सिंह के इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट कर पूछा था, "लॉकडाउन के दौरान  रकुल प्रीत क्या खरीद रही थीं? क्या वह शराब खरीद रही थीं? अब रकुल ने खुद इस ट्वीट का जवाब दिया है। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने कमाल आर खान (Kamaal R Khan) द्वारा शेयर किए वीडियो पर लिखा कि अरे वाह! मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेडिकल स्टोर्स शराब बेच रहे थे। रकुल प्रीत सिंह ने इस तरह कमाल आर खान को जवाब दिया। एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर केआरके (KRK) ने रिएक्शन दिया. उन्होंने सफाई देते हुए लिखा: मैडम रकुल प्रीत हमने यह नहीं कहा किआपने शराब खरीदी है।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

दरअसल, रकुल प्रीत सिंह अपने घर से मेडिकल स्टोर दवा लेने के लिए निकलीं थीं और उनके हाथ में दवा की बोतलें थीं। दवा की बोतल को कुछ लोगों ने शराब समझकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, इस मामले पर रकुल प्रीत सिंह का अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन वह जल्द ही इस पर अपनी बात रख सकती हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!