लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन स्पेशल: बॉलीवुड स्टार्स का ख़ास रिश्ता है अपने भाई बहन से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2018 16:02 IST

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनका अपने भाई बहन से अटूट रिश्ता है। भले ही इन सितारों के ये भाई बहन कम ही नजर आते हों लेकिन इनका रिश्ता हर किसी को भा जाता है।

Open in App

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनका अपने भाई बहन से अटूट रिश्ता है। भले ही इन सितारों के ये भाई बहन कम ही नजर आते हों लेकिन इनका रिश्ता हर किसी को भा जाता है। असल जिंदगी में बॉलीवुड के सितारे भी आम लोगों की तरह ही हैं। शाहरुख खान से लेक ऐश्वर्या राय कई ऐसे सितारे हैं जो अपने भाई बहनों के बेहद करीब भी हैं। ऐसे में इनके लिए रक्षाबंधन का त्योहार आम लोगों की तरह से ही बेहद खास होता है। आइए हम आज आपको रक्षाबंधन से पहले बताते हैं कि कौन इन सितारों के भाई बहन-

शाहरुख खान- शहनाज

शाहरुख खान हमेशा अपने परिवार के साथ सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, किंग खान की बहन शहनाज लेकिन कैमरे से खुद को थोड़ा दूर रखती हैं। शाहरुख अपनी बहन के बेहद करीब हैं वो भी मुंबई में ही रहती हैं। खुद शाहरुख ने बताया था कि उनकी बहन शांत स्वभाव की हैं और हम दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं।

प्र‍ियंका चोपड़ा-सिद्धार्थ कपूर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय को लोहा मजबाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी अपने भाई के करीब हैं ये फैंस जानते हैं।  प्रियंका अक्सर अपने भाइई के साथ सोशल मीडिया से लेकर पार्टीज तक हमेशा देखी जाती हैं। प्रियंता ने एक पोस्ट में कहा था कि भाई  तुम्हें देखकर मुझे पिता की याद आती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन-आद‍ित्य राय

खूबसूरती की मल्लिका ऐश्वर्या राय के भाई कैमरे से खासा दूर रहते हैं। ऐश्वर्या राय के भाई का नाम आदित्य है। आदित्य मर्चेंट नेवी में इंजीनियर रह चुके हैं। खास बात ये है कि ऐश्वर्या के भाई ने बहन की फिल्म  'दिल का रिश्ता' को प्रोड्यूस किया था।

अक्षय कुमार-अल्का भाट‍िया

अक्षय कुमार और उनकी बहन के रिश्ते के बारे में ज्यादा बताने की जरुरत नहीं है। वह खुद कई बार अपनी बहन के साथ ही बोनडिंग का खुलासा कर चुके हैं। अक्षय की बहन अल्का उस समय पहली बार चर्चा में आईं थीं जब उन्होंनेबिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी। ये दोनों भाई बहन अक्सर खास मौकों पर साथ भी देखे जाते हैं। 

सलमान खान-अर्प‍िता-अल‍वीरा src="2018/08/45388/sis.jpg">

सलमान खान अपने परिवार में अपनी बहनों के कितने करीब हैं ये भी हर कोई जानता है। सलमान एक ऐसे सितारा हैं जो अपने भाई बहनों के लिए हर कदम पर खड़े पाए जाते हैं।  कानूनी मामलों हों या  सेल‍िब्रेशन के मौके पर दोनों बहनें अर्पिता और अलविरा सलमान के साथ खड़ी नजर आती हैं।

रणबीर कपूर-र‍िद्ध‍िमा साहनी

रणबीर कपूर की बहन र‍िद्ध‍िमा साहनी ज्वैलरी ड‍िजाइनर हैं। रिद्धिमा शुरू से ही लाइमलाइट से दूर रही हैं। हांलाकि रणबीर अपनी बहन के बहुत करीब हैं। एक बार खुद उन्होंने कहा था कि वह अपनी बहन से अपनी सारी बातें शेयर करना पसंद करते हैं।

अनुष्का शर्मा-करनेश शर्मा

अनुष्का शर्मा भी उस लिस्ट में हैं जिनका भाई उनके लिए सबसे खास है। अनुष्का का भाई करनेश उनके प्रोडक्शन 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के को-फाउंडर हैं। करनेश मर्चेंट नेवी में भी बतौर ऑफ‍िसर काम कर चुके हैं।

टॅग्स :रक्षाबन्धनशाहरुख खानअनुष्का शर्माऐश्वर्या राय बच्चनप्रियंका चोपड़ासलमान खानरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल