लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन स्पेशल: कैटरीना-अर्जुन से लेकर इन सितारों के बीच है भाई-बहन का रिश्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 24, 2018 13:25 IST

Raksha Bandhan 2018 Rakhi Special: शायद ही इन सितारों से फैंस रूबरू हों जो आपसे बिना खून के रिश्ता हुए भी भाई बहन हैं। इस लिस्ट में  कैटरीना अर्जुन से लेकर राजकपूर निम्मी तक कई सितारे शामिल हैं।

Open in App

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार हैं जो आपसे में सगे भाई बहन तो नहीं लेकिन राखी से इनका खास रिश्ता है। बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जो आपस में भाई बहन की तरह से हैं। हर साल अपने मुंहबोले भाई के हाथ पर अभिनेत्रियां राखी बांधती हैं। शायद ही इन सितारों से फैंस रूबरू हों जो आपसे बिना खून के रिश्ता हुए भी भाई बहन हैं। इस लिस्ट में  कैटरीना अर्जुन से लेकर राजकपूर निम्मी तक कई सितारे शामिल हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कौन वो सितारे हैं जिनका आपस में भाई-बहन का रिश्ता है।

1-ऐश्वर्या राय और सोनू सूद

लाखों दिलों की धड़कन ऐश्वर्या राय के ऐसे को खुद के सगे भाई हैं,  लेकिन फिर भी वह अपने मुंहबोले भाई को भी राखी बांधती है। ये बॉलीवुड स्टार कोई और नहीं सोनू सूद हैं। सोनू को हर राखी बांधती हैं।   जोधा अकबर में भी ये दोनों भाई-बहन के रोल में नजर आए थे।

2-श्वेता रोहिरा और सलमान खान

सलमान खान की ऐसे तो दो बहनें अर्पिता और अलविरा हैं। इसके अलवा एक और बहन सलमान की मुंहबोली बहन है। सलमान की इस बहन का नाम श्वेता रोहिता है। श्वेता की शादी में कन्यादान खुद सलमान खान ने ही किया था।

3-कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर

फैंस को ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि  अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। कहा जाता है कैटरीना को पहली बार अर्जुन से सलमान खान ने मिलवाया था। इसके बाद से दोनों के बीच भाई बहन का रिश्ता कायम है। कैटरीना ने अर्जुन को तभी से राखी बांधती हैं। 

4-गौरी खान और साजिद खान

ये तो हर कोी जानता है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म निर्देशक फराह खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन ये शायद लोगों को ना पता हो किशाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और फराह खान के भाई साजिद खान में भी भाई-बहन का रिश्ता है। इतना ही नहीं गौरी हर साल साजिद को राखी बांधती हैं।

5-बिपाशा बसु और रॉकी एस

मुंह बोले भाई बहन की लिस्ट में बिपाशा बसु भी शामिल हैं। वह फेमस डिजाइनर रॉकी एस को अपना राखी भाई मानती हैं और हर साल उन्हें राखी बांधती हैं। पिछले साल भी उन्होंने रॉकी एस और सोहम शाह को राखी बांधी थी। 

6-राजकपूर-निम्मी

राजकपूर भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री निम्मी राखी बांधा करती थीं। कहते हैं कि बरसात फिल्म में राखी का सीन था। इसी दौरान राजकपूर ने निम्मी से कहा था कि मेरी कलाई पर राखी बांध दो। इसके बाद से निम्मी जिंदगी भर राजकपूर के राखी बांधती रही थीं।

टॅग्स :रक्षाबन्धनसलमान खानऐश्वर्या राय बच्चनगौरी खानकैटरीना कैफअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?