लाइव न्यूज़ :

Chhalaang Trailer out: राजकुमार राव की जबरदस्त एक्टिंग से सजा है 'छलांग' का ट्रेलर, देखकर हो जाएंगे दीवाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2020 16:20 IST

जैसा कि इस फिल्म का नाम है.. छलांग.. राजकुमार राव पर आधारित है क्योंकि उनका किरदार शुरुआत में लूजर दिखाया गया है जो बाद में अपने सम्मान के लिए लड़ता दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव अपनी एक नई फिल्म के साथ फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं।राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म 'छलांग' काफी चर्चा में थी

राजकुमार राव अपनी एक नई फिल्म के साथ फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं।पिछले काफी समय से राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म 'छलांग' काफी चर्चा में थी। अब इस फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को अपना दीवाना करने वाला है।

ट्रेलर में इतना साफ पता चल रहा है कि फिल्म एक स्कूल और दो अध्यापकों के बीच है और दोनों में एक तगड़ा कॉम्पटीशन चल रहा है। रोमांस और कॉमेडी के साथ फिल्म में शानदार म्यूजिक भी सुनने को मिलने वाला गैष

यह एक सोशल कॉमिडी फिल्म है। फिल्म में हरियाणा के ग्रामीण परिवेश को आधार बनाया गया है है। फिल्म में राजकुमार राव ने स्कूल के एक पीटी टीजर और नुसरत भरूचा ने स्कूल की कंप्यूटर टीचर का रोल निभाया है। राजकुमार राव की एक्टिंग एक बार फिर से आपको दीवाना करने वाली है। राजकुमार हरियाणा के ही हैं, ऐसे में वह इस रोल में एक दम ढले नजर आ रहे हैं।

'छलांग' के ट्रेलर की शुरुआत काफी मजेदार है जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कॉमेडी से भरपूर होगी। राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की लव कमेस्ट्री भी पसदं आएगी। फिल्म का खास आकर्षण इस बार सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक और इला अरुण जैसे मंझे हुए कलाकार होने वाले हैं। वहीं राजकुमार राव के सामने ग्रे शेड वाले कैरक्टर में दिखाई देंगे मोहम्मद जीशान अयूब।

इस फिल्म का डायरेक्शन शाहिद, सिटीलाइट्स, अलीगढ़, जैसी बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट कर चुके हंसल मेहता ने किया है। 'छलांग' की कहानी लव रंजन, असीम अरोड़ा और जीशान कादरी ने लिखी है। फिल्म को भूषण कुमार, लव रंजन और अजय देवगन ने प्रड्यूस किया है। यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 13 नवंबर 2020 को ऑनलाइन रिलीज होगी।

टॅग्स :राजकुमार रावनुसरत भरूचाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!