लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव से लेकर तापसी पन्नू तक, अम्फान की तबाही से दुखी हुए सेलेब्स, लोगों की सुरक्षा की कर रहे कामना

By भाषा | Updated: May 21, 2020 16:31 IST

चक्रवात के चलते बड़ी तादाद में पेड़ उखड़ गए हैं, हजारों घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य के निचले इलाकों को काफी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देइस प्रचंड चक्रवाती तूफान से कम से कम 12 लोगों मौत हो चुकी है तथा कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्से तबाह हो गए हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शूजित के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग मिलजुल कर इस स्थिति का मजबूती से सामना करेंगे।

फिल्मकार शूजित सरकार और कलाकारों ताप्सी पन्नू तथा राजकुमार राव समेत बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान से प्रभावित लोगों को लिये प्रार्थना कर रहे हैं। इस प्रचंड चक्रवाती तूफान से कम से कम 12 लोगों मौत हो चुकी है तथा कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्से तबाह हो गए हैं। 

चक्रवात के चलते बड़ी तादाद में पेड़ उखड़ गए हैं, हजारों घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य के निचले इलाकों को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल कोलकाता में ही मौजूद शूजित ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने कभी भी ''इतनी ठंडी और विनाशकारी हवाएं'' महसूस नहीं की। उन्होंने लिखा, ''बंगाल को इस तबाही से बाहर निकलने के लिये बहुत सहयोग की जरूरत पड़ेगी। उखड़े हुए पेड़ और तबाह हो चुके घर...कुछ इलाकों में हालात सामान्य होने में सालों लग सकते हैं।'' 

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शूजित के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग मिलजुल कर इस स्थिति का मजबूती से सामना करेंगे। तापसी पन्नू ने लिखा, ''इन हालात का भी मिलकर सामना करेंगे। यह दशक हमारी परीक्षा ले रहा है। हम सबको मिलकर इससे निपटने होगा। मैं यही उम्मीद रखती हूं।'' 

वहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी शूजित की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''सर, हम सभी देश के पूर्वी तट के नजदीक रह रहे लोगों की सुरक्षा की कामना कर रहे हैं। यह बहुत दुखद है। सभी सुरक्षित रहें।'' फिल्मकार करण जौहर ने ट्वीट किया, ''क्या इस साल कुछ और बुरा होना बाकी है। बंगाल सुरक्षित रहे....हम सभी आपकी सुरक्षा की कामना कर रहे हैं।'' 

अभिनेता राजकुमार राव चक्रवात के चलते हुए मौतों को लेकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''अम्फान चक्रवात से प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं और कामनाएं है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिये प्रार्थना करें।'' मौसम विभाग के मुताबिक अम्फान राज्य में बीते 100 साल में आया सबसे भीषण चक्रवाती तूफान है।

टॅग्स :तापसी पन्नूराजकुमार रावबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!