लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की 'जेलर' का दुनिया में जलवा, दुबई में परिवार संग फिल्म देखने पहुंचे फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो

By अंजली चौहान | Updated: August 17, 2023 16:17 IST

ऐसा लगता है कि फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी 'थलाइवर' के प्रशंसक हैं क्योंकि उन्होंने दुबई में रजनीकांत की नई रिलीज 'जेलर' देखने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकाला।

Open in App
ठळक मुद्दे'जेलर' देखने पहुंचे क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुबई में परिवार संग फिल्म सिनेमाघर पहुंचे फुटबॉलरसोशल मीडिया पर तस्वीरे वायरल हो रही है

भारतीय दिग्गज अभिनेता रजनीकांत न सिर्फ साउथ के सुपरस्टार हैं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी उका जलवा रहा है।  हाल ही में एक्टर की फिल्म जेलर रिलीज हुई है।  

दुनियाभर के सिनेमाघरों में जेलर को रिलीज किया गया है। जेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और फैन्स रजनीकांत की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं।  इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी थलाइवर के फैन है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रोनाल्डो ने परिवार के साथ दुबई के एक सिनेमाघर में जेलर देखी। फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की। मल्टीप्लेक्स के बाहर तस्वीर खिंचवाते सीआर7 और उनके परिवार की तस्वीर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म जेलर भारत समेत दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रोनाल्डो की तस्वीरे वायरल होने से पहले सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं एम के स्टालिन और पिनाराई विजयन की तस्वीरे भी वायरल हुई थी जिसमें वह फिल्म का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे थे। 

जानकारी के अनुसार,  'जेलर' दो साल के अंतराल के बाद रजनीकांत की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का प्रतीक है। वह एक एक्शन फिल्म में भयंकर 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में दिखाई देते हैं जिसे अच्छी समीक्षा मिली।

रजनीकांत की वापसी वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और फिल्म ने करोड़ों से अधिक की कमाई की है। रिलीज के केवल सात दिनों में ही फिल्म ने 450 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रजनी के प्रति दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि दर्शक इस एक्शन ड्रामा में 'सुपरस्टार' के काम की सराहना कर रहे हैं।

क्या है 'जेलर' की कहानी?

कॉलीवुड फिल्म 'जेलर' नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित है और सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा निर्मित है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।

रजनीकांत के अलावा, फिल्म में केरल के मेगास्टार मोहनलाल, 'सेंचुरी स्टार' शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ के साथ-साथ विनायकन, राम्या कृष्णन, वसंत रवि, सुनील, मिरना मेनन, योगी बाबू और तमन्ना भाटिया जैसे प्रभावशाली कलाकार हैं।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोरजनीकांतहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?