लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत को 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिया जाएगा 'आइकन ऑफ गोल्‍डन जुबली' अवार्ड, प्रकाश जावड़ेकर ने की घोषणा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 2, 2019 12:56 IST

रजनीकांत को इससे पहले पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। 2014 में गोवा में हुए भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में उन्हें 'सेनेटरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ दि ईयर' से सम्मानित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा।इस समारोह में अलग-अलग देशों की 250 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी।

गोवा में 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह की शुरुआत होने वाली है। इस फेस्टिवल में सुपरस्टार रजनीकांत को 'आइकन ऑफ गोल्डन जुबली' अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस अवार्ड की घोषणा की है।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह में अलग-अलग देशों की 250 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी। रजनीकांत ने इस सम्मान की घोषणा के बाद ट्वीट कर भारत सरकार का शुक्रिया किया। रजनीकांत ने लिखा- भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की स्वर्ण जयंती पर मुझे दिए गए इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं।प्रकाश जावड़ेकर ने बताया इस फेस्टिवल में सिनेमा में महिलाओं के योगदान के लिए 50 ऐसी फिल्में दिखाई जाएंगी जो फीमेल फिल्ममेकर्स ने बनाई हैं। इस साल फिल्म फेस्टिवल का पार्टनर  रशिया होगा।

रजनीकांत के फिल्मी करियर की अगर हम बात करें तो उन्होंने अब तक करीब 160 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से एक्टिंग डेब्यू किया था जो कि साल 1975 में आई थी। रजनीकांत आखिरी बार तमिल फिल्म 'पेट्टा' में नजर आए थे, जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। रजनी की अगली फिल्म 'दरबार' अगले साल 15 जनवरी को रिलीज होगी। 

रजरनीकांत ने साउथ की कई फिल्मों में तो काम किया ही है साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के जरिए एक अलग ही पहचान कायम की है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'अंधा कानून', 'भगवान दादा', 'चालबाज', 'हम', 'इंसानियत के देवता' और 'फूल बने अंगारे' में काम किया है।

यह पहली बार नहीं है जब भारत सरकार रजनीकांत को किसी सम्मान से सम्मानित करने वाली है। इससे पहले उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। 2014 में गोवा में हुए भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में उन्हें 'सेनेटरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ दि ईयर' से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :रजनीकांतप्रकाश जावड़ेकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच