साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने कुछ समय पहले एम करुणानिध और पेरियार ईवी रामसामी पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। रजनीकांत ने कहा था कि पेरियार हिंदू देवताओं के कट्टर आलोचक थे लेकिन उस समय किसी ने पेरियार की आलोचना नहीं की थी। एक्टर के इस बयान की जमकर आलोचन की गई थी।
इतना ही नहीं एक्टर ने कहा था कि यह केवल चो (रामासामी) थे जिन्होंने पेरियार से मोर्चा लिया जो करुणानिधि को पसंद नहीं आया। चो को करुणानिधि के क्रोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से रजनीकांत का जमकर विरोध किया जा रहा है।
ऐसे में तमाम विरोध के बीच रजनीकांत ने एक बार फिर से अपनी बात रखी है। एक्टर ने कहा है कि ई.वी. रामास्वामी 'पेरियार' पर अपनी टिप्पणी के खिलाफ हो रहे विरोध पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि मैंने जो कहा उससे पीछे नहीं हट सकता। मीडिया में तो इस पर स्टोरी भी पब्लिश की गई हैं। मैं उनको दिखा सकता हूं। मैं माफी नहीं मागूंगा।
वहीं हाल ही में द्रविड़ विधुथलाई कझगम के सदस्यों ने रजनीकांत के खिलाफ थंथई पेरियार (पेरियार ईवी रामासामी) पर कथित रूप से टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।