लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत-कमल हासन को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने का मिला न्योता, क्या स्टार्स होंगे शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2019 08:58 IST

रजनीकांत-कमल हासन को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने का मिला न्योता, क्या स्टार्स होंगे शामिल

Open in App
ठळक मुद्देरजनीकांत और कमल की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैपीएम मोदी 30 मई के दिल्ली में शपथ लेंगे

 नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम 30 मई की शाम को दिल्ली में हो सकता है। ऐसे में कई दिग्गजों को इसमें शामिल होंने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस लिस्ट में तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं रजनीकांत और कमल हासन का नाम भी जुड़ा है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार पीएम मोदी के शपथ समारोह के लिए रजनीकांत और कमल हासन को आमंत्रित किया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, कमल हासन की मक्कल नीधि मय्यम पार्टी ने पहली बार लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था और रजनीकांत ने दिसंबर 2017 में राजनीति में आने के बारे में की गई घोषणा को अभी तक आधिकारिक रूप नहीं दिया है।

खबर के अनुसार दोनों ही स्टार्स को शपथ समारोह को निमंत्रण भेजा गया है और इसमें हिस्सा लेने को कहा गया है। हालांकि स्टार्स की और से शामिल होने पर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।

कमल हासन ने बीजेपी का विरोध करते हुए इस बात पर खुशी जताई थी कि भले ही बीजेपी का प्रदर्शन देशभर में काफी बेहतरीन रहा हो लेकिन वह तमिलनाडु में एक भी सीट नहीं जीत पाई। वहीं, रजनीकांत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई की अपनी यात्रा के दौरान अतीत में मुलाकात कर चुके हैं। अब देखना होगा कि ये दोनों स्टार्स पीएम मोदी के शपथ समारोह में शामिल होते हैं कि नहीं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरजनीकांतकमल हासन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?