लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने तमिलनाडु में शराब की दुकानें खोले जाने पर सरकार को दी चेतावनी, कहा-उन्हें सत्ता वापसी का सपना....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 06:28 IST

तमिलनाडु में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच दुकान खुलने पर तनातनी जारी है। इसी बीच राज्य सरकार को रजनीकांत ने भी चेतावनी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुपरस्टार रजनीकांत ने शराब की दुकानें दोबारा खोलने के खिलाफ सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक (AIADMK) को यह कहते हुए चेतावनी दी है लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने की वजह से लोगों में काफी नाराजगी थी।

कोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। ऐसे में इन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ऐसे में सभी लोग इसका पालन कर रहे हैं और घर में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे। इस बार के लॉकडाउन में सरकार ने 4 मई से लोगों को एक खास छूट भी दी है।

सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। शराब का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिलने की वजह से लोगों में काफी नाराजगी थी। थोड़ी राहत मिलते ही लोग दुकानों पर टूट पड़े। वहीं तमिलनाडु में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच दुकान खुलने पर तनातनी जारी है।

इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने शराब की दुकानें दोबारा खोलने के खिलाफ सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक (AIADMK) को यह कहते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीतकर फिर से सत्ता में आने का 'सपना' नहीं देखना चाहिए।

रजनीकांत ने एक ट्वीट में कहा कि अगर ऐसी परिस्थितियों में शराब की दुकानें खुलती हैं, तो उन्हें सत्ता वापसी का सपना भूल जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे अपने खजाने को भरने के लिए दूसरे अच्छे तरीके खोजें। उन्होंने लिखा, 'कृपया कोष भरने के बेहतर रास्तें ढूंढें।'

वहीं, अभिनेता से नेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि माईम (एमएनएम) और एक वकील ने शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था।

 दुकानों पर भारी भीड़ थी और लोगों (शराब खरीदे गए ग्राहकों) की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया था। हालांकि, यह ऑनलाइन मोड के जरिए शराब की घरों तक की जाने वाली डिलीवरी की अनुमति देता है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वायरस को रोकने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी के बारे में साचें।

टॅग्स :रजनीकांतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!