लाइव न्यूज़ :

रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे रजत, उन्होंने पुलिस को सूचित किया था: अभिनेता की मैनेजर

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2021 08:44 IST

अभिनेता रजत बेदी की मैनेजर श्रीदेवी शेट्टी ने बताया है, "रजत रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे...उन्होंने खुद ऐक्सीडेंट के बारे में पुलिस को सूचित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार रजत बेदी की कार से एक शख्स को टक्कर लग गई थीवह कूपर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने रजत के खिलाफ केस दर्ज किया है

मुंबईः अभिनेता रजत बेदी की कार से मंगलवार मुंबई के अंधेरी इलाके में एक शख्स को टक्कर लगने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल शख्स कूपर अस्पताल में भर्ती है। वहीं इस बीच अभिनेता की मैनेजर श्रीदेवी शेट्टी ने बताया है, "रजत रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे...उन्होंने खुद ऐक्सीडेंट के बारे में पुलिस को सूचित किया था।" बकौल शेट्टी, जिस शख्स को ऐक्टर की कार से टक्कर लगी वह नशे में था और अचानक सामने आ गया था जिसके बाद रजत उसे तुरंत कूपर अस्पताल ले गए।

दरअसल, वह शख्स घटना के समय नशे में था और सड़क पार कर रहा था। रजत उसे एक अस्पताल ले गए जहां उसे फिलहाल आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। पुलिस के मुताबिक अभिनेता घायल शख्स को कूपर अस्पताल ले गए जहां उन्होंने (अभिनेता) बताया कि उन्होंने पीड़ित को अपनी कार से मारा था।

वहीं पिंकविला ने रजत के बिजनेस मैनेजर श्रीदेवी शेट्टी के हवाले से लिखा है, 'वह शख्स नशे में था और अचानक कहीं से आ गया। रजत जल्दबाजी में गाड़ी नहीं चला रहे थे। वह तुरंत उसे कूपर अस्पताल ले गए और अपना इलाज कराया।

मैनेजर के मुताबिक, कल रात उन्हें (घायल) खून नहीं मिल रहा था, इसलिए रजत ने उसका भी इंतजाम किया और 12:30 - 1 बजे तक अस्पताल में रहे। रजत का दोस्त अभी अस्पताल में है, जो दवा और इलाज की देखभाल कर रहा है। उन्होंने खुद पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी।"

मिड-डे के अनुसार, डीएन नगर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ निरीक्षक मिलिंद कुर्दे ने सूचित किया था कि बेदी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब श्रीदेवी से एफआईआर के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे अभी इसकी जानकारी नहीं है। हम वह सब कुछ करेंगे जो जरूरी है।"

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!