लाइव न्यूज़ :

पोर्न मामले में फंसे राज कुंद्रा की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब प्रवर्तन निदेशालय भी कर सकता है मामला दर्ज 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 24, 2021 20:28 IST

पोर्न मामले में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। राज कुंद्रा पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं और अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) भी राज कुंद्रा के खिलाफ शिकंजा कस सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपोर्न मामले में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय भी राज के खिलाफ मामला दर्ज कर सकता है। पोर्न मामले में वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी सामने आ रहे हैं। 

पोर्न मामले में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। राज कुंद्रा पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं और अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) भी राज कुंद्रा के खिलाफ शिकंजा कस सकता है। जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय राज कुंद्रा के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सकता है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कथित पोर्न रैकेट के साथ ही कई तरह की वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसे लेकर ईडी कार्रवाई कर सकता है। बताया जा रहा है कि ईडी की ओर से मुंबई पुलिस से इसे केस की एफआईआर मांगी जाएगी और फिर उसके बाद जल्द ही मामला दर्ज कर लेगी। 

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व्यवसायी राज कुंद्रा को 20 जुलाई को मुंबई में चल रहे कथित पोर्न रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। लंदन स्थित एक फर्म के सहयोग से, कुंद्रा के बहनोई के स्वामित्व वाली राज कुंद्रा की कंपनी एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन चलाती थी जो कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाती थी। कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 27 जुलाई कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है तो कई पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि कुंद्रा और उसके सहयोगियों के खिलाफ अश्लील फिल्में बनाने और बॉलीवुड भूमिकाओं के वादे के साथ लोगों को ठगने का आरोप है। पुलिस को महिला अभिनेताओं की शिकायतें मिली हैं, जिन्होंने कहा है कि उन्हें बॉलीवुड भूमिकाओं का वादा किया गया था और उन्हें पोर्न फिल्में करने के लिए मजबूर किया गया था।

टॅग्स :राज कुंद्राप्रवर्तन निदेशालयशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस