लाइव न्यूज़ :

जीजा की गिरफ्तारी के बाद शमिता शेट्टी ने शिल्पा को बंधाया ढाढस, कहा- ये वक्त भी गुजर जाएगा

By अनिल शर्मा | Updated: July 24, 2021 13:59 IST

23 जुलाई को राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को बढ़ाते हुए 27 जुलाई तक कर दिया गया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने 7 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी। शुक्रवार की ही शाम क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को साथ लेकर शिल्पा शेट्टी की जुहू स्थित उनके बंगले पूछताछ के लिए पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देशमिता ने मौजूदा हालात को लेकर शिल्पा शेट्टी को दिलासा दिया हैशमिता ने कहा कि यह वक्त भी गुजर जाएगाऐक्ट्रेस ने कहा कि तुमने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 'हंगामा 2' के जरिए 14 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए बहन सहित फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही शमिता ने शिल्पा को मौजूदा हालात को लेकर ढाढस भी बंधाया है।

शमिता ने लिखा- ‘ऑल द बेस्ट मेरी डार्लिंग मंकी। 14 वर्ष बाद रिलीज हुई तुम्हारी फिल्म हंगामा के लिए। मैं जानती हूं कि तुमने इसके लिए खूब मेहनत की है….पूरी टीम ने की है…. लव यू और हमेशा तुम्हारे साथ हूं। जीवन में तुमने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक बात मैं अच्छे से जानती हूं… तुम और भी मजबूत बनकर उभरी हो….यह भी बीत जाएगा मेरी डार्लिंग। पूरी टीम को ऑल द बेस्ट।

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हंगामा 2 शुक्रवार 23 जुलाई को डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज हुई है। शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के मामले को लेकर इस बात की फैंस से अपील की कि उनकी फिल्म को इसकी वजह से नुकसान ना हो। शिल्पा ने लोगों से फिल्म देखने के अपील की। शिल्पा ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा था-  मैं योग की शिक्षा पर विश्वास रखती हूं। एकमात्र जगह जहां पर जीवन वर्तमान में अस्तित्व रखता है, अभी। हंगामा 2 में एक पूरी टीम की खूब सारी मेहनत है जिसने अच्छी फिल्म बनाने के लिए खूब मेहनत की है इसलिए फिल्म पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

गौरतलब है कि 23 जुलाई को राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को बढ़ाते हुए 27 जुलाई तक कर दिया गया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने 7 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी। शुक्रवार की ही शाम क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को साथ लेकर शिल्पा शेट्टी की जुहू स्थित उनके बंगले पूछताछ के लिए पहुंची थी। इस दौरान शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को आमने-सामने बैठाकर कई सवाल किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शेट्टी से क्राइम ब्रांच ने करीब 6 घंटे तक सवाल-जवाब किया था।

 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!