लाइव न्यूज़ :

आशिकी के राहुल रॉय को लंबे समय बाद मिला बड़ा ऑफर, इस फिल्म में आएंगे नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 21, 2019 16:28 IST

Open in App

करीब 29 साल पहले फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात स्टारडम हासिल करने वाले राहुल रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्हें लंबे समय बाद एक बड़ा ऑफर मिला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल रॉय बड़े दिनों बाद फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रहे हैं. वह फिल्म 'तितली' के डायरेक्टर कनु बहल की फिल्म 'आगरा' में नजर आएंगे.

यह फिल्म परिवार के भीतर राजनीति और रिश्तों पर आधारित होगी. इसेयोडली फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी. कहा जा रहा है कि 'आगरा' साल 2020 में रिलीज हो सकती है. एक इंटरव्यू में कनु बहल ने फिल्म को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा, ''फिल्म 'आगरा' एक परिवार की कहानी और भीड़ भरी दुनिया में जगह की खोज है. राहुल रॉय इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं. उन्होंने अपने किरदार की पेचीदगियों को अच्छे से समझा है. फिल्म में राहुल के अलावा प्रियंका बोस, मोहित अग्रवाल, रुहानी शर्मा, विभा छिब्बर और सोनल झा भी हैं.''

गौरतलब है कि राहुल रॉय जब अपनी डेब्यू से रातोंरात मशहूर हुए थे, उस वक्त वह महज 22 साल के थे. 'आशिकी' की अपार सफलता के बाद उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में मिली लेकिन कोई भी फिल्म उनकी सफलता को भुना नहीं सकी और राहुल रॉय ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गए.

राहुल रॉय ने अपने करियर में कई फिल्में की मगर कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर सफर हो पाई। इन फिल्मों में 'प्यार का साया', 'बारिश', 'जुनून', 'गजब तमाशा', 'दिलवाले कभी ना हारे' जैसी फिल्में की. राहुल रॉय 'बिग बॉस सीजन 1' के विनर भी रहे हैं.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!