लाइव न्यूज़ :

राहुल बोस को 442 रुपए में दो केले बेचना होटल को पड़ा महंगा, अब भरना होगा इतने रुपए का जुर्माना

By मेघना वर्मा | Updated: July 28, 2019 09:09 IST

राहुल ने वीडियो शेयर करके बताया कि उस वक्त एक्टर चडीगढ़ में शूट कर रहे थे। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद उन्होंने दो केले मंगवाए, उसके बाद राहुल ने केले के साथ बिल भी दिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल बोस ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था।इस वीडियो में राहुल ने बताया था कि दो केलों के लिए होटल वालों ने उन्हें 442 रुपये का बिल थमाया था।

राहुल बोस पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। दरअसर राहुल ने बीते दिनों एक पांच सितारा होटल से दो केले ऑर्डर किए। जिसके लिए उन्हें 442 रुपये कीमत चुकानी पड़ी। राहुल ने अपने साथ हुई इस घटना को सोशल मीडिया पर लिखा। जिसके बाद होलट पर जांच के आदेश आ गए। 

अब बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद होटल पर जांच के आदेश बैठे और कार्रवाई करते हुए होटल पर करीब 50 गुना ज्यादा जुर्माना लगाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमें ने सीजीएसीटी सेक्शन 11 के उल्लंघन पर जेडब्लू मैरिएट पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। 

बता दें राहुल बोस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 5 स्टार होटल से अपने लिए दो केले ऑर्डर किए थे। जिसका बिल असल कीमत से बहुत ज्यादा था। इन 2 केलों की कीमत राहुल को कुल 442 रुपये चुकानी पड़ी थी। 

मामले में अब कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए थे। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमें की एक अलग टीम बनाई गई थी। ये टीम पूरे मामले की जांच इस खास टीम ने ही की है। राहुल बोस ने वीडियो शेयर करके अपना दुख जताया है। हाल ही में राहुल को एक फाइव स्टार होटल में दो केलों की भारी रकम चुकानी पड़ी है।

राहुल ने वीडियो शेयर करके बताया कि उस वक्त एक्टर चडीगढ़ में शूट कर रहे थे। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद उन्होंने दो केले मंगवाए, उसके बाद राहुल ने केले के साथ बिल भी दिखाया। होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बनाया था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच