लाइव न्यूज़ :

वीडियो: एक्टर ने पांच सितारा होटल में मंगवाए दो केले, बिल देखकर उड़ गए होश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2019 10:45 IST

राहुल बोस ने वीडियो शेयर करके अपना दुख जताया है। हाल ही में राहुल को एक फाइव स्टार होटल में दो केलों की भारी रकम चुकानी पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल बोस एक बेहतरीन एक्टर हैं, लेकिन इन दिनों वह लाइम लाइट दूर हैं।हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है राहुल के साथ कि वह सुर्खियों में आ गए हैं।

राहुल बोस एक बेहतरीन एक्टर हैं, लेकिन इन दिनों वह लाइम लाइट दूर हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है राहुल के साथ कि वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल दो केलों को लेकर राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। 

राहुल बोस ने वीडियो शेयर करके अपना दुख जताया है। हाल ही में राहुल को एक फाइव स्टार होटल में दो केलों की भारी रकम चुकानी पड़ी है।

 राहुल ने वीडियो शेयर करके बताया कि इस वीडियो को मैं इस वक्त मैं चडीगढ़ में शूट कर रहा हूं। ये जेडबल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए  अभी जरा आप बिल देखिए । होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बना दिया है।

एक्टर ने इसका वीडियो में बिल भी शेयर किया है । वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है कि आपको भरोसा करने के लिए यह देखना होगा । कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं हैं ।

 इस ट्वीट के साथ राहुल ने चंडीगढ़ के उस पांच सितारा होटल को टैग भी किया है । वीडियो में राहुल ने दो केले और बिल दिखाया । 

इस वीडियो के बाद लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दरअसल, उन लोगों के पास दो केलों को चार्ज करने का सिस्टम नहीं होगा । इसलिए उन्होंने आपसे पूरे प्लेटर का पैसा चार्ज कर लिया है । कुछ होटल में फल से भरी टोकरी रूम में ही होती है ।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, मुझे नहीं पता था कि सेलेब्रिटी टैग इस कीमत के साथ आता है, असीम यादव ने लिखा, अगर आपने बनाना शेक मांगा होता तो इसकी कीमत अगले आईफोन के कीमत के बराबर होती।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?