लाइव न्यूज़ :

फिरोज खान पुण्यतिथि: शादीशुदा होकर भी 10 साल गर्लफ्रेंड के साथ लिवइन में रहे, बाद में यह बयान देकर चौंका दिया था

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 27, 2019 07:17 IST

बॉलीवुड एक्टर फिरोज खान की आज पुण्यतिथि है। पढ़ें इनके जीवन के कुछ अनुसने किस्से-

Open in App

अपने दमदार अभिनय और आवाज से फैंस को आज कर अभिमेता फिरोज खान ने बांध के रखा है। उन्होंने पूरे पचास साल अभिनय किया, लेकिन खाते में महज 57 फिल्में आई थीं। फिरोज ने 27 अप्रैल 2009 में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा था। जब 70 वर्षीय फिरोज खान निधन हुआ वह लम्‍बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने बॉलीवुड में प्रवेश वर्ष 1960 में फिल्म 'दीदी' से किया था। आइए जानते हैं इस अभिनेता के जीवन से जुड़ी बातों को-

फिल्मों में मिला मौका

कहते हैं फिरोज कॉलेज के नहीं गए। सीनियर कैंब्रिज की परीक्षा उन्होंने पास करते ही मुंबई की तरफ अपना रुख कर लिया था। इसके बाद उन्होंने महज 300 रुपये में वाडिया एंड ब्रदर्स के यहां नौकरी की थी। कहते हैं वाडिया एंड ब्रदर्स ने ही उनको अपनी फिल्म रिपोर्टर राजू के लिए 1000 रुपये माहवार पर साइन कर लिया था।

पाँच दशक का सफ़र 

साल 1960 में फिल्म दीदी से अपना सफ़र शुरू करनेवाले फिरोज खान ने दर्जनों फिल्मों में काम किया, कई निर्देशित कीं और कई फ़िल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं के तौर पर जुड़े रहे। धर्मात्मा, जानबाज  कुर्बानी, दयावान जैसी फिल्मों ने उन्हें शोहरत दिलाई थी। एक तरफ से तो वह एक सुंदर, सजीले हीरो की भूमिका में फैंस को लुभाते थे तो दूसरी ओर एकविलेन के रोल में भी खुद को ढालकर फैंस को आकर्षित करते थे।

हेमा मालिनी को बुलाते थे 'बेबी'

बॉलीवुड में फिरोज खान अपने अंदाज के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। कहते हैं फिरोज ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को बेबी कहकर बुलाते थे और खास बात ये है कि हेमा को भी पसंद था उनका ये खास अंदाज। वैसे हेमा और फिरोज ने कई हिट फिल्मों में साथ में काम भी किया है।

विनोद खन्ना थे खास दोस्त

बॉलीवुड में जब भी दोस्ती की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है अभिनेता विनोद खन्ना और फिरोज खान का। विनोद खन्ना उनके गहरे दोस्त थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। हमेशा दोनों एक दूसरी दोस्ती की कसमें खाते थे। यहां तक की दोनों की डेथ भी एक ही तारीख यानि की 27 अप्रैल को हुई थी।

10 साल तक लिव इन में रहे

फिरोज खान के इश्कमिजाजी की बात की जाए तो शादी के बाद उनका अफेयर एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर के साथ था वो राजा महेंद्रगिर धनराज की बेटी थी। कहते हैं ज्योतिका को पहली नजर में देखकर वह अपना दिल दे बैठे थे। शादीशुदा होने के बाद बाद भी उनका इश्क परवान चढ़ता रहा और एक दिन फिरोज ने बिना किसी परवाह के ज्योतिका के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। कहते हैं 10 साल तक दोनों एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार रहे थे। लेकिन एक दिन दोनों का रिश्ता टूट गया।

दरअसल ज्योतिका शादी चाहती थीं, लेकिन फिरोज शादी के नाम से दूर भागते थे। हद्द तो तब हुई जब  फिरोज खान ने एक इंटरव्यू में ये कहकर सभी को चौंका दिया कि वो ज्योतिका को नहीं जानते। इससे ज्योतिका का दिल टूट गया और वो फिरोज खान से रिश्ता तोड़कर विदेश चली गईं।

टॅग्स :पुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया