लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल गुरदास मानः ऐसा सिंगर, जिसके गानों में नहीं आते 'दारू-लड़की', कमाई का हिस्सा देते हैं चैरिटी में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2019 07:34 IST

गुरदास मान एक ऐसे सिंगर हैं जिन्हें पंजाबी गायिकी का बाबा कहा जाता है। कहते हैं गुरदास की जुबांन से जो भी गाना निकाल जाए वो फैंस के दिलों में ऐसा उतरता है कि वो फिर घर ही कर जाता है।

Open in App

पंजाबी गानों से लेकर बॉलीवुड तक अपनी आवाज से दिल चुाने वाले गुरदास मान का भला कौन फैन नहीं है। हर वर्ग के लोगों को अपनी आवाज से से मोहित करने वाले गुरदास का आज जन्मदिन है। गुरदास मान का जन्म पंजाब के गिरदारबाहा में 4 जनवरी 1957 को हुआ था। गुरदास पंजाबी गायिकी के इतिहास का एक मील का पत्थर हैं वह अपनी गायिकी के अंदाज के लिए भी फैंस में खास पहचान बना चुके हैं।गुरदास मान एक ऐसे सिंगर हैं जिन्हें पंजाबी गायिकी का बाबा कहा जाता है। कहते हैं गुरदास की जुबांन से जो भी गाना निकाल जाए वो फैंस के दिलों में ऐसा उतरता है कि वो फिर घर ही कर जाता है। आइए आज पंजाबी सुरों के इस बादशाह के जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास बातें-

गानों में शब्दों का आनोखा रुप

गुरदास की शोहरत का कारण उनकी आवाज से ज्यादा उनके गानों के शब्द रहे। सबसे खास बात ये है कि उनके गानों में आज के पंजाबी पॉप की तरह शराब, लड़कियों और दारु का जिक्र कभी नहीं होता था। उनके गानों में तो समाज की, समाज की बुराइयों की, आम लोगों की और शायद यही वजह थी कि कड़वी बातों वाले उनके गानों के बाद भी पंजाब के लोगों ने उनको सिर माथे बिठाया है।  यही कारण है कि फैंस के बीत 1980 से लेकर अब तक गुरदास मान का जादू बरकरार है। ये गाने आज भी जब भी बजते हैं तो फैंस तो भा जाते हैं।

दूरदर्शन ने दिलाई शोहरत

गुरदास मान भले आज लाखों दिलों पर राज करते हों लेकिन उनको असली मुकांम दूरदर्शन ने दिलाया था। उनके 1980 में आए गाने दिल दा मामला के साथ उनको पहचान मिली था। दूरदर्शन पर इस दाने को दिखाया गया था और वह रातों रात सुपरस्टार बन कर फैंस के दिलों पर राज करने लगे। इस गाने पर टीवी का एक मशहूर भी बना था और जसपाल भट्टी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'फ्लॉप शो' में इसे इस्तेमाल किया था।

चैरिटी में देते हैं कमाई

गुरदास मान जितने अच्छे गायक हैं उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने अब तक पंजाब और पंजाबी फिल्मों के लिए काफी काम किया है। कहते हैं वह अपने कॉनसर्ट से होने वाली कमाई को चैरिटी में देते हैं। पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री के लिए ये एक नई बात थी, वह सामाजिक कामों में बहुत आगे हैं। पंजाबी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में वो हमेशा आगे रहते हैं। आज भी पंजाब के बड़े से बड़े गायक से ऊंचे सुर में गा सकते हैं। पंजाब से बॉलीवुड में कई लोगों को सेटल करने में गुरदास का बड़ा हाथ रहा है, कपिल शर्मा, सोनू सूद, दलेर मेंहदी जैसे कलाकारों को गुरदास ने सपोर्ट किया।

टॅग्स :गुरदास मानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?