लाइव न्यूज़ :

जारी हुआ मर्द को दर्द नहीं होता का प्रमोशन वीडियो, इस डेट को रिलीज हो रही है अभिमन्यु दासानी की फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: March 4, 2019 19:29 IST

फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो कि शहर के सभी चेन स्नेचर्स को रोकने का सपना देखता है। एक एक्सिडेंट के बाद उसे एक ऐसी बीमारी हो जाती है जिससे उसे दर्द महसूस नहीं होता।

Open in App

मर्द को दर्द नहीं होता...ये लाइन जब लिखी गई होगी तो शायद किसी ने प्रेक्टिकल तरीके से सोचा नहीं होगा। तभी तो ऐसी बातें लिखी गई। मगर सोचिए अगर सच में कोई ऐसा मर्द पैदा हो जाए जिसे कभी दर्द नहीं होता तो? बॉलीवुड ने भी अब इस लाइन से एक फिल्म बना ही डाली है। जी हां मर्द को दर्द नहीं होता का पहला वीडियो जारी कर दिया गया है जिसे देखकर मजा भी आ रहा है और हंसी भी। 

 फिल्म मैंने प्यार किया से लोगों को दीवाना बनाने वाली  भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। रॉनी स्क्रूवाला के इस फिल्म में अभिमन्यु एक ऐसे ही मर्द का रोल निभा रहे हैं जिन्हें कभी किसी चीज से दर्द नहीं होता। जारी हुए वीडियो में भी यही दिख रहा है। अभिमन्यु का हाथ बांधे लोग उन्हें मार तो रहे हैं लाठी और डंडे से मगर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा। 

 

इससे पहले मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया था। जिसे देखकर भी कुछ लोगों ने मुंह बनाया था तो कुछ ने बड़े ही आश्चर्य में ये पूछा था कि यार कब रिलीज हो रही है फिल्म। आपको बता दें फिल्म बड़े पर्दे पर 21 मार्च को आएगी। फिल्म में अभिमन्यु लीड सूर्या का रोल कर रहे हैं। जिसे कभी किसी से दर्द नहीं होता।

 

 

फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो कि शहर के सभी चेन स्नेचर्स को रोकने का सपना देखता है। एक एक्सिडेंट के बाद उसे एक ऐसी बीमारी हो जाती है जिससे उसे दर्द महसूस नहीं होता। फिल्म में अभिमन्यु दासानी, राधिका मदान, गुलशन देवहिया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी दिखाई देंगे। 

टॅग्स :आगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Release Date: क्रिसमस पर रिलीज होगी अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस', रिलीज डेट का हुआ ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीदुलकर सलमान की फिल्म 'कांथा' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, सामने आई रिलीज डेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस