लाइव न्यूज़ :

हार्ट पेशेंट हैं करीम मोरानी, दूसरी बार निकले कोरोना पॉजिटि‍व-परिवार हुआ परेशान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 15, 2020 06:17 IST

करीम मोरानी का कोरोना टेस्ट फिर से पॉजिटिव आने से उनके परिवारवाले काफी परेशान हैं, इसका बड़ी वजह ये भी है कि करीम मोरानी 60 साल के हैं और दिल के भी मरीज हैं

Open in App
ठळक मुद्दे'चेन्नई एक्सप्रेस' समेत कई सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस कर चुके करीम मोरानी की तबीयत में अब तक कोई सुधार नहीं हैउनका दूसरा कोरोना वायरस टेस्ट भी पॉजीटिव आया है.

'चेन्नई एक्सप्रेस' समेत कई सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस कर चुके करीम मोरानी की तबीयत में अब तक कोई सुधार नहीं है. उनका दूसरा कोरोना वायरस टेस्ट भी पॉजीटिव आया है. इसलिए अभी उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा.

विगत 8 अप्रैल को मोरानी का पहला टेस्ट पॉजीटिव आया था और अब दूसरा टेस्ट भी पॉजीटिव आया है. उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है. अभी उनकी हालत पर पूरी स्थिति का किसी को ठीक से नहीं पता है, मगर एक रिपोर्ट की मानें तो मोरानी की तबीयत ठीक नहीं हैं. बता दें कि मोरानी की दोनों बेटियां शाजा और जोया मोरानी हाल ही में कोरोना से उबर कर अस्पताल से घर आ गई हैं. दोनों को कोरोना पॉजीटिव पाया गया था,

लेकिन इलाज के एक सप्ताह के भीतर ही दोनों ठीक हो गईं, मगर करीम के दूसरी बार पॉजीटिव आने से पूरा परिवार उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित है. इसकी वजह ये है कि करीम मोरानी अभी 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं. वह हार्ट पेशंेट भी हैं. उन्हें पहले ही दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है और उसकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है. अभी उनकी तबीयत को लेकर अपडेट भी नहीं आया है.

मोरानी में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे, लेकिन उनकी छोटी बेटी शाजा के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार का टेस्ट किया गया, जिसके बाद उनकी बड़ी बेटी जोया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. करीम को भी कोरोना पॉजीटिव पाए जाने से उन्हें भी अस्पताल भेजा गया.

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!