लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर ने बीजेपी की महाराष्ट्र में सरकार बनने पर दिया बड़ा बयान, कहा-राजनीति में कोई भी दोस्त या दुश्मन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 23, 2019 09:37 IST

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं।वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।

कमाल आर खान बॉलीवुड में अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी पर निशाना भी साधते रहते हैं। ऐसे में अब कमाल ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर बयान दिया है।

महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन शनिवार (23 नवंबर) को सुबह हुआ। देवेंद्र फड़नवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने राजभवन में सुबह सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में कमाल ने इस पर ट्वीट किया है।

कमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि#MaharashtraGovtFormation इस बात का प्रमाण है कि राजनीति में कोई भी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है।#EDPower किसी भी प्रकार के गठबंधन बनाने में मदद कर सकता है।अब #NCP के किसी भी राजनेता के खिलाफ कोई मामला नहीं बचा है!

यह भी खबर आई है कि अजित पवार एनसीपी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं और एनसीपी का कोई भी फैसला शरद पवार की सहमति के बिना नहीं लिया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?