लाइव न्यूज़ :

प्रियंका के हाथों में आज रचेगी निक के नाम की मेंहदी, इस नाम से होने वाले पति को बुलाती हैं देसी गर्ल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 30, 2018 09:08 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द आखिरकार हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। दोनों जोधपुर में शाही अंदाज में एक दूसरे का दामन हमेशा के लिए थामने वाले हैं।

Open in App

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द आखिरकार हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। दोनों जोधपुर में शाही अंदाज में एक दूसरे का  दामन हमेशा के लिए थामने वाले हैं। ऐसे में शादी से पहले इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर देसी गर्ल अपने होने वाले पति को किस नाम से बुलाती हैं।

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने कहा है कि वह उन्हें ओल्ड मैन जोनस कहकर बुलाती हैं। इस नाम को बुलाने के बीचे का कारण भी एक है वो ये है कि एक बार वह निक के साथ लॉस एंजेलिस में डेट पर गई थीं, तब निक ने प्रियंका से कहा है कि मुझे बहुत पसंद है जिस तरह से तुम दुनिया को देखती हो, मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद है। उन्होने बताया कि मुझे कभी कोई ऐसा नहीं मिला जो ये बताए कि मुझे तुम्हारा महत्वाकांक्षी होना पसंद है. हमेशा उल्टा ही हुआ है। बस उनको अच्छा लगा कि भले निक की उम्र कम हो लेकिन मैच्योरिटी के मामले में ज्यादा हैं।

आज रचेगी निक के नाम की मेंहदी

आज यानि 30 नवंबर को प्रियंका के हाथों में निक के नाम की  मेंहदी रच जाएगी।  इसके बाद शाम को एक निक और प्रियंका के लिए एक स्पेशल इवेंट का भी आयोजन किया गया है। इसके बाद 1  दिसंबर को दोनों को संगीत होगा।2 दिसंबर (रविवार)- वेस्टर्न वेडिंग के बाद निक और प्रियंका रविवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और बहन परिणिति चोपड़ा भी प्रियंका के साथ समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए करीब 250 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। प्रियंका-निक की शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश के मेहमान भी खूब उत्साहित हैं। तीन हेलीकॉप्टर भी एयरपोर्ट पर रहेंगे, जो खास मेहमानों को वहां से सीधे उमेद भवन ले जाएंगे। अंबानी परिवार अपने चार्टर से जोधपुर पहुंच रहा है। इन मेहमानों के लिए उमेद भवन पैलेस में 64 कमरे बुक कराए हैं तो अजीत भवन के भी 65 रूम में मेहमान ठहरेंगे।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीप्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?