प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट पीने पर बहन परिणीति का आया बयान, कहा-इस बारे में किसी भी ....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 26, 2019 08:33 AM2019-07-26T08:33:06+5:302019-07-26T08:33:06+5:30

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती नजर आईं थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी थी।

Priyanka Chopra's cigarette drinks sister's statement | प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट पीने पर बहन परिणीति का आया बयान, कहा-इस बारे में किसी भी ....

प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट पीने पर बहन परिणीति का आया बयान, कहा-इस बारे में किसी भी ....

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी एक फोटो के कारण जमकर ट्रोल हो गई हैं।देसी गर्ल के ट्रोल होने का कारण उनको सिगरेट पीना है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी एक फोटो के कारण जमकर ट्रोल हो गई हैं। देसी गर्ल के ट्रोल होने का कारण उनको सिगरेट पीना है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती नजर आईं थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी थी। अब इस मामले पर प्रियंका की बहन परिणीति की प्रतिक्रिया आई है। 

दरअसल परिणीति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं। यहीं  टाइम्स से बात करते हुए परिणीति ने अपनी राय रखी है। परी ने कहा है कि वह इस बारे में किसी भी तरह के कमेंट करने की स्थिति में नहीं हैं।

 परिणीति का ये कमेंट सोशल मीडिया पर था गया है। उनके इस कमेंट से साफ झलक रहा था कि वह प्रियंका पर जवाब देने से बच रही थीं। प्रियंका के सिगरेट पीने पर बवाल इसलिए हुआ क्योंकि वह साथ ही वह खुद भी सिगरेट को सेहत के लिए खतरनाक बताकर ट्वीट कर चुकी थीं।

 देसी गर्ल कह चुकी हैं कि उनको अस्था है। ऐसे में उनकी इस फोटो के बाद फैंस के मन में भी कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। 

बिपाशा ने दिया था जवाब

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन शुरू किया है। इसी  सेशन  के दौरान बिपाशा से एक फैंस ने सिगरेट को लेकर सवाल पूछा जिस पर वह भड़क गई हैं। दरअसल एक फैंन ने बिपाशा पूछा क्या आप सिगरेट पीती हैं। 

इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं हमेशा अपने आसपास के लोगों को भी स्मोक नहीं करने की सलाह देती हूं। बिपाशा हेल्थ को लेकर काफी सजग रहती हैं।हाल ही में जब करण सिंह ग्रोवर ने सिगरेट के साथ एक फोटो शेयर की थी तो बिपाशा ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा था- नो स्मोकिंग प्लीज।

Web Title: Priyanka Chopra's cigarette drinks sister's statement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे