लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर मनाएंगी जश्न, फैंस संग शेयर करेंगी खास यादें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2020 14:09 IST

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने साल 2020 कुछ ख़ास है। दरअसल, एक्ट्रेस इस साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। इसी क्रम में वो फैंस के साथ अपनी 20 खास लम्हों को शेयर करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर सेलिब्रेट करेंगी20 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस अपने करियर के 20 सबसे बड़े पलों को याद करेंगी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) आजकल बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब हॉलीवुड को अपना दीवाना बना रही हैं। देसी गर्ल का ग्लोबल आइकॉन बनने तक का सफर बेहद बेहतरीन है। इसी क्रम में एक्ट्रेस जल्द ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे करने वाली हैं। ऐसे में प्रियंका ने तय किया है कि वो अपने इस सफर को बेहतरीन अंदाज में मनाएंगी। 

शेयर की वीडियो

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर वो अपने करियर के अब तक के 20 खास लम्हों को पोस्ट करेंगी। प्रियंका में वीडियो में उन लम्हों की बात की है, जिन्होंने उनकी जिंदगी पर काफी गहरा असर डाला है। इस प्रक्रिया को वो पूरे साल भर जारी रखने वाली हैं। वैसे प्रियंका ने इस वीडियो के जरिए फैंस को एक मैसेज भी दिया।

एक्ट्रेस को लगातार मिल रही बधाइयां

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये जश्न का समय है। साल 2020 में मेरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसा कैसे हुआ पता नहीं। आप सभी का साथ मेरे साथ हमेशा रहा है। आइए मेरे साथ जुड़िए, मैं आपको अपना ये सफर दिखाना चाहती हूं।' वहीं, प्रियंका चोपड़ा के साथ अब तो उनके फैंस भी इसके लिए काफी उत्सुक हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। 

पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया था वीडियो

बता दें, कुछ समय पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया था कि इस साल एंटरटेनमेंट बिजनेस में वो 20 साल पूरे कर रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में 20 साल। @ozzyproduction को थैंक्यू। जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की शुरुआत की है तब से अब तक के इन 20 सालों के इतने खूबसूरत रिमाइंडर के लिए आप सभी लोगों को थैंक्यू। उम्मीद करती हूं कि मैं आपसे किसी दिन मिलूंगी। मैं आप सभी के साथ इस यात्रा का जश्न मनाना चाहती हूं।'

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!