लाइव न्यूज़ :

दीपिका-रणवीर के बाद प्रियंका-निंक की शादी की तैयारी हुई शुरू, शादी के कार्ड की फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2018 08:46 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में शादी की है। दोनों की शादी की चर्चा भी इन दिनों जमकर हो रही है। ऐसे में अब इसी लिस्ट में जल्द जिसका नाम जुड़ने वाला है, वो है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में शादी की है। दोनों की शादी की चर्चा भी इन दिनों जमकर हो रही है। ऐसे में अब इसी लिस्ट में जल्द जिसका नाम जुड़ने वाला है, वो है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका की शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक निभाई जाएंगी। जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में प्रियंका ने शादी के लिए अपने दोस्तों को निमंत्रण देने के लिए खास खास कार्ड बनवाया है। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कार्ड हुआ वायरल

पेस्टल ग्रीन रंग के साथ गोल्ड के साथ वर्क किए हुए काम वाले छोटे डब्बे नजर आ रहे है। इसको कई बने लोगों ने शेयर किया है। खास बात ये है कि देसी दर्ल विदेशी अंदाज में निमंत्रण कार्ड के साथ अपने करीबी दोस्तों को लड्डू की जगह  मैक्रुन्स गिफ्ट कर रही है। इस कार्ड के साथ लिखा हुऐ है  जब शादी के लड्डू पेरिस से सीधा चांदनी चौक की गलियों में मिलने लग जाए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग इन्वाइट के साथ रंग बिरंगे मीठे मैक्रुन्स अपने सेट पर मौजदू सभी स्टाफ और अपने को-स्टार्स को गिफ्ट कर रहे हैं।

प्रियंका इन दिनों दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। जबकि उनकी मैं खुद जोधपुर में शादी की सारी तैयारी देख रही हैं। वहीं, दीपिका के बाद एक और बॉलीवुड बाला की शादी पर हर किसी की निगाहें टिकी हुईं है।  

जोधपुर करेंगी शादी

वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।

हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था।  

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीप्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?